चलती कार मे 6 साल की मासूम और उसकी माँ के साथ गैंग रेप के 5 आरोपी गिरफ्तार, इन दरिंदो मे भाकियू के दो नेता शामिल

रूड़की, 30 जून। चलती कार मे 6 साल की मासूम और उसकी माँ के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को आखिरकार पुलिस ने 6 दिन बाद गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त कर ली। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म मे शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए पांच आरोपियों मे 2 भारतीय किसान यूनियन से सम्बंधित है।

इसी माह 24-25 जून की रात को एक 6 साल की मासूम बच्ची और उसकी माँ के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी तो पुलिस महकमे मे हड़कंप मच गया था। पीड़ित महिला ने पूछताछ में एक सोनू नाम के युवक का नाम लिए था। इसके अलावा पुलिस के पास कोई सुराग नहीं था। डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत ने घटना का खुलासा करते हुए बताया की सामूहिक दुष्कर्म की घटना के खुलासे के लिए 4 अलग अलग टीमों के साथ एसओजी की टीम को लगाया गया था। पुलिस के हाथ लगे एक सीसीटीवी फुटेज से एक आल्टो कार का पता चला था। इन्ही को आधार बताकर पुलिस ने पूरी घटना का जो खुलासा किया वह चौंकाने वाला है। दरअसल पुलिस के अनुसार महिला के साथ गैंग रेप दो अलग अलग गुटों द्वारा किया गया था जो एक दूसरे को नहीं जानते थे।

 

डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत
डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत

डीआईजी के अनुसार महक सिंह उर्फ़ सोनू नाम के युवक ने पहले महिला और उसकी बच्ची को रूड़की छोड़ने के बहाने अपनी बाइक पर बैठाया और धोखे से सुनसान इलाके मे ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान वंहा एक आल्टो कार आयी जिसमे 4 युवक बैठे हुए थे और गाड़ी पर एक झंडा लगा हुआ था। गाड़ी सवार युवक महिला और उसकी बच्ची को जबरन अपनी कार मे बैठा कर ले गए थे। कर सवार युवक महिला और उसकी 6 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाकर सडक पर ही छोड़ कर भाग गए थे।

पुलिस टीम ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले मे महक सिंह उर्फ़ सोनू के अलावा कर सवार राजीव उर्फ़ विक्की तोमर, व सुबोध निवासी मुजफ्फरनगर, गोलू तेजीयान और जगदीश लाल निवासी शाल्दुपुर, सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार राजीव उर्फ़ विक्की तोमर मुजफ्फरनगर मण्डल की भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की इकाई का महासचिव है। जबकि उसका साथी सुबोध भी भाकियू का सदस्य है। डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत ने सामूहिक दुष्कर्म मामले का खुलासा करने वाली टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार देने का एलान किया है।

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.