हाथी का बबाल , भरे बाजार में घुस कर मचाया उत्पात , देखे एक्सक्लूसिव विडिओ

हरिद्वार।
हाथियों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। अब श्यामपुर क्षेत्र में एक टस्कर हाथी जे जमकर उत्पात मचाया। कल गुरुवार को रात करीब साढ़े नौ बजे एक टस्कर हाथी जंगल से निकल कर आबादी वाले क्षेत्र में घुस आया।
टस्कर हाथी के आने से  ग्राम कांगड़ी हड़कंप मच गया।  हाथी कांगड़ी के पीठ बाजार में घुस आया था और उस वक्त बाजार में खासी चहल-पहल थी . रात करीब 9:30 बजे पीठ बाजार में घुसे टस्कर हाथी ने बाजार में लोगो को खूब दौड़ाया। हाथी के अचानक आने से लोगों में  भगदड़ मच गई। लोगों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।  जंहा हाथी ने लोगो को दौड़ा रखा था वंही कुछ युवा हाथी के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे जिससे हाथी झुंझला रहा था और जैसे पलट कर भीड़ के पीछे भागा  तो भीड़ में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि कोई हाथी की चपेट में नही आ पाया। करीब 1 घंटे उत्पात मचाने के बाद स्थानीय लोगो ने ही हाथी को वापस जंगल की और खदेड़ा।
 आए दिन इस इलाके में जंगली जानवर आतंक मचाते है। राजा जी  टाइगर रिजर्व जंगल से सटा होने के कारण अक्सर जंगली जानवर आबादी वाले इलाके में आ जाते है। स्थानीय लोगो के बार बार गुहार लगाने के बाद भी जंगली जानवरों के आबादी में आने से रोकने के लिए पार्क प्रशासन ने अभी तक कोई व्यवस्था नही कर पाया है। पार्क प्रशासन के खिलाफ लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.