#ASIFA कठुआ और उन्नाव की घटनाओ को लेकर लोगो में आक्रोश, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

देश के अलग अलग हिस्सों में हुई नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाओ के विरोध में  एनएसयूआई ने हरिद्वार में कैंडल मार्च निकाला। एनएसयूआई  के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने भगत सिंह चौक से मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और बलात्कारियों को सरेआम फांसी दिए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बच्चियों को न्याय दो, न्याय दो, और बलात्कारियों को फांसी दो फांसी दो के नारे लगाकर रोष जताया। लालढांग में भी कांग्रेस ने गुरजीत लहरी के नेतृत्व में कैंडल  मार्च निकाला कर विरोध प्रदर्शन किया।

कैंडल मार्च में कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल ने भी भाग लिया। उंन्होने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का केंद्र का नारा खोखला है और देश मे बच्चियों और महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। यूथ  कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राम विशाल देव ने भी कहा कि बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं बहुत विभत्स और घिनौनी है है जो सभ्य समाज के लिए बेहद शर्मनाक है।
एनएसयूआई के जिला महासचिव मयंक सिंह ने देश भर में महिलाओं के साथ बलात्कार की लगातार बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि मोदी सरकार में महिलाओं के साथ अपराधों की घटनाएं बढ़ रही है। बलात्कारी घटनाओं को अंजाम दे रहे है और खुले आम घूम रहे है। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव वंदना गुप्ता ने मोदी सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का उपहास उड़ाते हुए कहा कि मोदी और योगी दोनों के राज में ही बेटियां सुरक्षित नही है। इन दोनों के राज में  बेटियों को लोग अपनी हवस का शिकार बना रहे है और सरकार में बैठे भाजपा नेता बलात्कारियों को संरक्षण दे रहे है।
छात्र संघ नेता गौरव शर्मा और डॉक्टर दिनेश पुंडीर ने भी मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि बेटियों को बचाने में भाजपा सरकार नाकाम रही है। जंहा महिलाओं को देवी की तरह पूजा जाता हो वंहा महिलाओं को हवस का शिकार बनाया जा रहा है।
कांग्रेस के अरशद ख्वाजा और इंजीनियर रवि बहादुर ने नाबालिग बच्चियों के बलात्कारियों को सरेआम फांसी देने की मांग की।
केंडल मार्च में  शामिल प्रदर्शनकारियों में बलात्कारियों को सरेआम फांसी देने और उनके समर्थक नेताओ के खिलाफ कठोरतम करवाई करने की भी मांग की।मार्च में एनएसयूआई  के प्रदेश सच्ची वसीम सलमानी, डॉक्टर मेहरबान , नासिर गौड़, संदीप गौड़, तनवीर कुरेशी, छात्र संघ के गौरव वर्मा, अशोक अदालती, आसिफ मंसूरी, गुलबहार खान, आकर अंसारी, विशाल, सुमित भाटिया, नितिन कौशिक, प्राची, सोनिया, शिल्पा, प्रिंस, रचित सोनी, प्रणव, गजेंद्र, आशीष गौड़, प्रवीण वीणा, शिल्पा मनवाल,, मयंक, अभिनव, दीपक, कुणाल, समर्थ, मनीष, पुरुषोत्तम, उत्कर्ष, कादिर अंसारी, समीर अंसारी, शेखर गुप्ता, सागर सैनी, अनुज कश्यप आदि शामिल थे।
लालढांग में भी कठुआ ओर उन्नाव में बच्चियों के साथ हुई दुराचार  की घटनाओं के विरोध  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंडल मार्च निकाला। कांग्रेस नेता गुरजीत लहरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकताओं ने में बाजार में सरकारी स्कूल में गांधी चौक तक शांतिपूर्वक मार्च निकाला। गुरजीत लहरी ने उन्नाव ओर कठुआ की घटनाओं को लेकर के केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नाबालिग बालिकाओं के साथ दुराचार की घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार उदासीन बनी हुए है। उंन्होने दुराचार की घटनाओं पर केंद्र की उदासीनता की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त करवाई करने और महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम करने की मांग की।
कैंडल मार्च  मे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव टीकाराम सैनी, प्रदेश सचिव यूसुफ गुज्जर, न्याय पंचायत अध्यक्ष शैलेन्द्र पाठक, विजेंद्र सैनी, इमरान बढ़ाना, खुर्शीद बढ़ाना, आदिल गुज्जर, जाकिर बढ़ाना, कपिल सैनी, अशोक सैनी, हकीमुल्लाह उस्मानी, सतेंद्र चौधरी, नंदन सिंह बिष्ट, अशोक सैनी, प्रीतम सिंह सैनी, नसीम अहमद, जाकिर हुसैन, बलजिंदर सिंह, सुरेन्द्र लहरी, तस्लीम अहमद, पुनीत कुमार, दीपक कुमार, रविंदर सिंह सहित सैकडो कार्यकर्ता मौजूद  थे
Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.