दिल्ली। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज यूक्रेन से रोमानिया के रास्ते 219 भारतीयों को लेकर पहली फ्लाइट रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना हुई। रोमानिया से मुंबई के लिए हुये रवाना हुए भारतीय नागरिकों ने तिरंगे के साथ वतन वापसी पर खुशी जाहिर की।
भारतीयों को निशुल्क सुरक्षित भारत लाया जाएगा
आज चार फ्लाइट से करीब 800 भारतीयों को वापस सुरक्षित लेकर आया जाएगा। केंद्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को वापस लाने के लिए अभियान तेज कर दिया है। सभी भारतीयों को निशुल्क सुरक्षित भारत लाया जाएगा।
भारत सरकार से एडवाइजरी जारी कर अपने दूतावास के माध्यम से सभी भारतीयों को कहा है कि यूक्रेन मे अपनी गाड़ियों पर तिरंगा लगाकर रोमानिया और हंगरी के चेक प्वाइंट तक पहुंच जाइए। वहां से आपको भारत ले आयेंगे। रास्ते में रूसी सेना आपके उपर हमला नहीं करेगी बल्कि आपको गंतव्य तक पहुंचाने मे मदद करेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर दी जानकारी
भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है। 219 भारतीयों के साथ पहली फ्लाइट रोमानिया से मुंबई के लिए निकल चुकी है।
मैं उत्तराखण्डवासियों के सकुशल वतन वापसी हेतु लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में हूं@PMOIndia@DrSJaishankar @MEAIndia pic.twitter.com/uHJ0jX5bE8— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 26, 2022
उधर उत्तराखंड सरकार भी यूक्रेन में फंसे हुए राज्य के लोगो को सुरक्षित वापस लाने के लिए केंद्र सरकार के संपर्क में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 219 भारतीयों को लेकर पहली फ्लाइट रोमानिया से मुम्बई के लिए निकल चुकी है। मैं उत्तराखंड वासियों की सुरक्षित वतन वापसी हेतु लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में हूँ।