हरिद्वार, 27 जुलाई। भाजपा नेता लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने इस वर्ष की काँवड यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए उत्तराखंड की धामी सरकार की तारीफ की है। उन्होंने कहा की कोरोना काल के दो वर्षो के प्रतिबंधों के बाद इस साल शुरू हुए काँवड यात्रा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और बेहतर प्रबंधों की वजह से सफलता पूर्वक सम्पन्न हुइ है।
कोरोना प्रतिबंधों को लेकर दो साल बाद हो रही काँवड यात्रा मे भारी सख्या मे काँवडियों के आने का अनुमान लगाया जा रहा था। काँवडियों की लगातार बढ़ती संख्या हमेशा से ही बड़ी चुनौती मानी जाती रही है। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा की एस वर्ष काँवड यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार शुरू से ही संवेदनशील रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करीब 4 करोड़ शिवभक्तों के आने की संभावनाओं को देखते हुए ही कुम्भ की तर्ज पर काँवड यात्रा की व्यवस्थाओ को करने का ऐतिहासिक फैसला लिया। उन्होंने कहा की काँवड यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुरूप प्रशासनिक अधिकारीयों ने भी बेहतर योगदान देते हुए काँवड यात्रा को सफलता पूर्वक संपन्न कराया है।
पूर्व विधायक ने कहा की इस बार की काँवड यात्रा मे युवा मुख्यमंत्री धामी ने एक ऐतिहासिक पहल और की ज़ब उन्होंने हरिद्वार आकर शिवभक्त काँवडियों का स्वागत किया और गंगा जल से उनके चरण धोकर उनको उनकी यात्रा पर रवाना किया। उन्होंने कहा जिस तरह से कुम्भ मे साधू संतो पर शासन प्रशासन हेलीकोपटर से पुष्प वर्षा करता रहा है उसी तरह से धामी सरकार ने भी शिवभक्त काँवडियों पर आसमान से पुष्प वर्षा कर सनातन संस्कृति के महत्त्व को दुनिया के सामने रखा है। उन्होंने कहा की यही नहीं करीब 4 करोड़ शिवभक्तो के आने के बावजूद भी हर तरह की व्यवस्था चाक चौबंद रही और किसी तरह की कोई घटना नहीं हुए इसके लिए मुख्यमंत्री उनकी सरकार और प्रशासन बधाई की पात्र है।