जैन धर्माचार्य पर लड़की के अपहरण का आरोप, वायरल वीडियो में निर्वस्त्र हालात में लापता लड़की के साथ दिखे जैन मुनि

हरिद्वार,

अब जैन समाज के एक धर्म गुरु पर लगा है एक लड़की के अपहरण का आरोप। जैन मुनि उपाध्याय नयन सागर जी महाराज पर हरिद्वार के बहादराबाद थाने में लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस लड़की के अपहरण का जैन मुनि पर आरोप है ,वह लड़की हरिद्वार के कोर कॉलेज ( कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की) में एमटेक की छात्रा बताई जा रही है और वंही पर नौकरी भी करती है। बताया जा रहा है लड़की 28 जुलाई से कॉलेज से लापता थी। लड़की मुजफ्फरनगर के खतौली की रहने वाली है। लड़की के परिजनों ने जैन मुनि नयन सागर महाराज पर अपहरण का आरोप लगाते हुए बहादराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। हरिद्वार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नयन सागर महाराज से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। जैन मुनि फिलहाल चंडीगढ़ में चातुर्मास कर रहे बताए जा रहे है। उधर इस संबंध में एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आरोपी जैन मुनि के सहारनपुर के  नानौता आश्रम का बताया जा रहा है। इस वीडियो में जैन मुनि निर्वस्त्र और लापता लड़की कम कपड़ो में जैन मुनि के साथ दिखाई दे रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही लड़की का अभी तक कोई अतापता नही है। इससे जैन मुनि पर संदेह और भी गहरा गया है।

देखें वीडियो

 

जैन समाज के बड़े धार्मिक गुरु नयन सागर महाराज एक लड़की के अपहरण के आरोपो के घेरे में है। मामला हरिद्वार के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कोर कॉलेज की एक छात्रा के कथित अपहरण का है। कॉलेज की कृति जैन नाम की एमटेक की छात्रा के अपहरण के आरोप में जैन मुनि पर हरिद्वार के बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कृति जैन कोर कॉलेज में छात्रा होने के साथ ही वंहा पर अस्थाई टीचर के तौर पर नौकरी भी करती है। बताया जा रहा है कि वह 28 जुलाई को आखिर बार कॉलेज में देखी गई थी। उसके बाद से ही उसका कोई पता नही चला है। छात्रा के परिजनों ने जब उससे कॉलेज में संपर्क करना चाहा तो वह वंहा नही मिली और ना ही कॉलेज से उसके बारे में कोई जानकारी मिल सकी। इसके बाद कल एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें छात्रा जैन मुनि के साथ उनके आश्रम में दिखाई दे रही है। सीसीटीवी के इस वीडियो में जैन मुनि निर्वस्त्र अवस्था मे आश्रम की गैलेरी में जाते हुए फिर एक कमरे में आते जाते हुए दिख रहे है। इसके काफी देर बाद जैन मुनि उसी अवस्था मे कमरे से बाहर आते हुए दिख रहे है। जैन मुनि के कमरे से जाने के बाद छात्रा भी कमरे से बाहर आती है, वह काफी कम कपड़ों में दिख रही है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इस वायरल वीडियो के बाद छात्रा के परिजनों ने नयन सागर के खिलाफ बहादराबाद थाने में लड़की के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
हरिद्वार की एसपी सिटी ममता वोहरा ने जैन मुनि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। उंन्होने बताया कि कृति के पिता हमारे पास शिक़ायत ले कर आये थे। छात्रा के परिजनों ने वीडियो वायरल होने के बाद उससे संपर्क करने  की कोशिश की मगर उसके दोनों मोबाइल स्विच ऑफ थे। इसके बाद वह कॉलेज में ढूंढते हुए बहादराबाद थाने में आये जंहा उंन्होने नयन सागर उपाध्याय महाराज के खिलाफ लड़की के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला चूंकि एक धार्मिक गुरु से जुड़ा हुआ है इसलिए पुलिस फूंक फूंक कर कदम रख रही है।
जैन मुनि का मुजफरनगर, और सहारनपुर के नानौता में आश्रम है। जैन मुनि उपाध्याय नयन सागर ने एक वीडियो के जरिये कृति जैन मामले में सफाई दी है। उंन्होने कहा कि वह फिलहाल दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 27, चंडीगढ़ में चातुर्मास कर रहे है । उंन्होने कृति के अपहरण के आरोपो को अपने खिलाफ साजिश बताया। उंन्होने कहा कि कुछ लोग है जो पूर्वाग्रह से ग्रसित है और उन्हें बदमान करने के लिए ही उन पर इस तरह के आरोप लगा रहे है। उंन्होने कहा कि यदि आरोप लगाने वालो को मुझसे कुछ ईर्ष्या थी तो वह कोई और तरीका इस्तेमाल कर सकते थे। इस तरह का गंदा आरोप क्यों लगाया?  उंन्होने कहा कि जो वीडियो वायरल किया गया है उस पर 23 जुलाई की तारीख दिख रही है जबकि उसे 5 दिन बाद 28 जुलाई को क्यों जारी किया गया। जैन मुनि ने कहा कि वह चंडीगढ़ आश्रम में है और यंहा कोई भी कभी भी आकर मुझसे बात कर सकता है। जैन मुनि ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें केवल 48 घंटे का समय दिया जाए और इस 48 घंटो में वह दूध का दूध और पानी का पानी कर देंगे। उन्होंने कहा कि मैं बहुत अच्छी तरीके से जानता हूं कि यह कौन लोग हैं जिन्होंने यह सब किया है मैं समाज से बाहर नहीं हूं समाज के साथ हूं और समाज के साथ ही रहूंगा।
लड़की के परिजन जैन मुनि पर लड़की के अपहरण का आरोप लगा रहे है जबकि जैन मुनि ख़ुद के खिलाफ ऐसे साजिश बता रहे है। हरिद्वार पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। हरीदावर एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने भी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कांवड़ यात्रा में पुलिस के अति व्यस्त होने के बाद भी तुरंत जांच के आदेश दिए है। पुलिस ने मामले में एतिहात बरतते हुए तथ्य जुटाने शुरू कर दिए है। पुलिस ने एक टीम मुजफरनगर, नानौता और चंडीगढ़ भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस कोर कॉलेज में भी छानबीन करेगी। पुलिस अपहरण और छात्रा के अपनी मर्जी से जाने के एंगल से जांच कर रही है। चंडीगढ़ में जैन मुनि से पूछताछ करने के लिए एक दो दिन में ही हरिद्वार पुलिस की टीम रवाना हो सकती है।
हरिद्वार की एसपी सिटी ममता वोहरा के अनुसार वायरल वीडियो में लड़की जिस तरह से दिखाई दे रही है उससे लग रहा है कि वह अपनी मर्जी से गई होगी। बहरहाल लड़की के अपहरण के आरोपो से घिरे जैन मुनि उपाध्याय नयन सागर महाराज की मुश्किलें आने वाले में दिनों में बढ़ सकती है।।
Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.