पीएम मोदी को पोस्टकार्ड से भेज रहे है जन्मदिन की शुभकामनायें, प्रदेश मे शुरु किया गया विशेष अभियान

हरिद्वार, 18 सितम्बर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड ने उन्हें अनोखे तरीके से शुभकामनाये देने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। उत्तराखंड भाजपा पीएम मोदी को उनके 72वें जन्मदिन पर पोस्टकार्ड पर जन्मदिन के शुभकामना सन्देश भेज रही है और उत्तराखंड से सवा दो लाख से अधिक पोस्टकार्ड भेजने का लक्ष्य रखा गया है। आज इस अभियान की शुरुआत भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी के नेतृत्व मे अखिल भारतीय अखाडा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने की।

 

पीएम मोदी के जन्मदिन को उत्तराखंड ने इस बार खास बना दिया है। उत्तराखंड भाजपा पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा पख़वाड़े के रूप मे मना रही है जिसके तहत रक्तदान अभियान, स्वच्छता अभियान व कई तरह के सेवा कार्य किये जायेंगे। इसी के साथ उत्तराखंड भाजपा पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर पोस्टकार्ड के जरिये शुभकामना सन्देश भेज रही है। इसके लिए पूरे उत्तराखंड मे आज से पोस्टकार्ड अभियान अभियान शुरुआत किया गया है। हरिद्वार से इसकी शुरुआत प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी के नेतृत्व मे भाजपा ने आज अखाडा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी के करकमलो से की। नीरू देवी ने बताया की राज्य भर से करीब सवा दो लाख पोस्टकार्ड भेजकर पीएम मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनायें भेजी जा रही है।

इस अभियान की शुरुआत के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विशाल गर्ग, जिला उपाध्यक्ष संदीप गोयल, अनिल अरोड़ा, विकास तिवारी, लव शर्मा, आशुतोष शर्मा सहित एक दर्जन से अधिक भाजपाई मौजूद थे।

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.