चम्पावत उपचुनाव- नेपाल सीमा से सटे गांवों में घर घर चुनाव प्रचार में जुटे भाजपा नेता

खटीमा। उत्तराखंड की चम्पावत विधानसभा के उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में भाजपा के कई बड़े नेता प्रचार के लिए मैदान में उतर गए है। चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में हमने चल रहे चुनाव प्रचार का जायजा लिया। हमने सबसे पहले इस विधानसभा के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया।

फ्रंट पेज न्यूज की टीम भारत नेपाल बॉर्डर स्थित एक दर्जन से अधिक गांवों में पंहुचे। यह सभी गावँ शारदा नदी के किनारे पर स्थित है। इन गांवों में जाने के लिए शारदा नदी के साथ ही एक पतली सी सड़क ही एक मात्र आने जाने का साधन है। इन्ही में एक गावँ देवीपुरा मझगावँ। इस गावँ में हमारी टीम भी मौके पर मौजूद थी।

जब हम गावँ में पंहुचे तो भाजपा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता के साथ कई बड़े नेता गावँ के लोगों के साथ बैठकें कर रहे थे। गावँ के लोगो मे भाजपा प्रत्याशी धामी को लेकर खासा उत्साह नजर आया।

गावँ के लोगो ने मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता के सामने कई समस्याएं रखी  जिनमे सड़क की समस्या प्रमुख थी। गावँ के लोगो ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर स्थित इन गांवों में करीब 5 हजार से अधिक लोग रहते है और यह ग्रामीणों की सबसे बड़ी समस्या शारदा नदी के साथ बनबसा ने भैंसाझाला गावँ तक करीब 10 किलोमीटर की सड़क है जो काफी क्षतिग्रस्त है और संकरी है। इस सड़क पर हर वक्त खतरा बना रहता है। गावँ के लोगो के अनुसार सड़क पर आते जाते कई गाड़िया शारदा नदी में समा चुकी है। यही नही इस नदी में बड़ी संख्या मगरमच्छ भी है जो स्थानीय लगो के लिए बड़ा खतरा है।

गावँ के लोगो ने भाजपा नेता संजय गुप्ता के सामने सड़क के चौड़ीकरण और नहर के किनारे सुरक्षा दीवार बनाने की मांग रखी। इसी के साथ यंहा के ग्रामीणों की एक बड़ी समस्या है खेती की जमीन का मालिकाना हक। इन गांवों में हजारों एकड़ वन भूमि है जिस पर आजादी से पहले से ही इस सीमावर्ती इलाके के लोग खेती कर अपनी आजीविका चला रहे है।

सालों से यह ग्रामीणों अपनी आजीविका का साधन वन भूमि के मालिकाना हक की लड़ाई लड़ रहे है। देवीपुरा मंझगावँ के सुमेर सिंह ने भाजपा नेताओं से बताया कि 114 से ज्यादा फाइल वन भूमि के मालिकाना हक की शासन में पेंडिंग है। इस इलाके के 90 प्रतिशत से अधिक मतदाता धामी के पक्ष में है और उन्हें उम्मीद है कि धामी उनकी इस समस्या का निवारण करेंगे।

भाजपा नेताओं ने जन सम्पर्क के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को चुनाव बाद प्रमुखता के आधार पर निवारण कराने का आश्वाशन दिया।

चुनाव जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने बनबसा टनकपुर आदि क्षेत्रो ने व्यापारी वर्ग से भी संपर्क कर रहे है। चुनाव क्षेत्र में घर घर जाकर भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे है। भाजपा जनसंपर्क अभियान में पूर्व विधायक संजय गुप्ता के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष हरिद्वार जयपाल सिंह चौहान, हरिद्वार नगर निगम के पूर्व पार्षद कन्हैया खेवड़िया, हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री मनीष चौहान, छात्र नेता विक्रम भुल्लर, विहिप के मयंक चौहान, प्रेमशंकर पिंकी, सचिन शर्मा, अंकित, विवेक कौशिक, भगवत शरण अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।

 

 

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.