पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी को मातृ शोक, अंतिम संस्कार मे पंहुचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 

हरिद्वार, 26 सितम्बर । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी की माता प्रभा सिंह का अंतिम संस्कार आज हरिद्वार के कनखल श्मशान घाट पर किया गया। उन्हें श्रद्धांन्जली अर्पित करने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन सहित अनेक विशिष्ट लोग कनखल शमशान घाट पंहुचे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी अपनी माता प्रभा सिंह के अंतिम संस्कार के लिए आज हरिद्वार पंहुचे। सुबह करीब 11 बजे कनखल स्थित श्मशान घाट पर वैदिक विधि विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार मे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने दिवंगत प्रभा सिंह को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार मे हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक मदन कौशिक, निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी, स्वामी ज्ञानानंद, सहित बड़ी संख्या मे साधु संत, भाजपा नेता व विशिष्ट लोग मौजूद रहे।

 

राजीव प्रताप रूडी के साथ उनकी पत्नी नीलम रूडी, परिजन सुधीर प्रताप, रणधीर प्रताप, व रूड़ी परिवार के सदस्य-सम्बन्धी भी आये थे।

 

 

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.