73वें गणतंत्र दिवस पर शहीद जगदीश वत्स को दी गयी श्रद्धांजलि, स्वतंत्रता सेनानी, व उनके परिजनों का किया सम्मान

73वें गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के पदाधिकारियों द्वारा शहीद जगदीश वत्स स्मारक पर पुष्पांजलि के पश्चात सम्मिलित रूप से ध्वजारोहण किया गया, उप जिलाधिकारी पूरन सिंह राणा तथा बिजेंद्र गिरि ने भी शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर पुष्पांजलि समर्पित किया।

इसके पूर्व उप जिला अधिकारी पूरन सिंह राणा जी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार तथा वीरांगना श्रीमती चंद्रकांता देवी धर्मपत्नी स्व. ओम प्रकाश बिजली वाले के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया गया तथा इसके साथ ही तहसीलदार श्रीमती शालिनी मौर्य जी द्वारा वीरांगना श्रीमती कृष्णा देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय सागर सिंह राणा, श्रीमती सुंदरी देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री गोपाल सिंह बिष्ट तथा श्रीमती उर्मिला देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय मोहनलाल जी को उनके घर जाकर सम्मानित किया गया एवं नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र सैनी द्वारा वीरांगना श्रीमती पार्वती देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय प्रेम सिंह को उनके घर बहादराबाद जाकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही स्व. अम्बरीश कुमार के सम्मान में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी मुरली मनोहर जी द्वारा यूनियन भवन में भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, मुरली मनोहर ने संविधान की रक्षा के लिए कटिबद्ध होने की प्रेरणा दी। उपस्थित गणमान्य नागरिकों को सम्बोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी तथा जिन सेनानियों के त्याग और बलिदान से आज गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि आज आवश्यकता है कि हम उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करें और उनके सम्मान की रक्षा के लिए संगठित होकर आवाज उठाएं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार जी ने अपने उद्बोधन में संविधान के पालन करने पर जोर दिया। सतपाल ब्रह्मचारी जी तथा अशोक टंडन जी ने भी जन समुदाय को संबोधित किया।

कर्मचारी यूनियन नगर निगम के अध्यक्ष मुकुल जोशी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार जी तथा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों जितेन्द्र रघुवंशी, सुभाष घई, मुरली मनोहर, ललित कुमार चौहान, नरेंद्र कुमार वर्मा, अशोक टंडन, रवि गुप्ता, डॉ वेद प्रकाश, धर्मवीर धींगरा, ऋषि धींगरा, राजेंद्र गहलोत, रमेश कुमार, मानस गोयल, शुभम शर्मा, बलबीर सिंह, मुकेश त्यागी, विकास कंबोज, अर्जुन सिंह राणा, तरुण कुमार वेरी, श्रीमती शोभा गोयल, श्रीमती विजयलक्ष्मी शर्मा, श्रीमती प्रतिभा रुहेला तथा श्रीमती रीता गुलाटी को माल्यार्पण के साथ शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। भल्ला पार्क में शचिंद्र गिरी, अर्जुन सिंह, रविंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, बाल किशन कोरी, पंकज कोरी, शशि भूषण, तथा श्रीमती उमा शर्मा ने भी शहीद जगदीश वत्स को पुष्पांजलि समर्पित किया।

  उधर रुड़की में भी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने अपने कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के अध्यक्ष देशबन्धु जी के साथ सेनानी उत्तराधिकारियों को सम्मानित करके जलपान कराया।

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.