अपने धर्म, कुल वंश और अस्तित्व की रक्षा के लिये ज्यादा बच्चे पैदा करे हिन्दू समाज- महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी

धर्मशाला। हिंदूवादी नेता महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद गिरी ने हिन्दुओ से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील की है. उन्होंने कहा की अपने धर्म, कुल, वंश और अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करना जरुरी हो गया है।

आज देवभूमि हिमाचल के शक्तिपीठ ज्वाला जी में श्री जयराम विद्यापीठ आश्रम में चल रहे माँ बगलामुखी व महादेव के यज्ञ के तीसरे दिन महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज, कार्ष्णि स्वामी अमृतानंद, महन्त राजेन्द्र पुरी तथा अन्य सभी संतो ने माँ और महादेव से सनातन धर्म की रक्षा के लिये हिन्दुओ को सद्बुद्धि और अधिक संतान प्राप्ति के लिये विशेष रूप से प्रार्थना की।

आज के दिन के यज्ञ के उपरांत महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज अपने शिष्य यति सत्यदेवानंद व यति निर्भयानंद के साथ धर्मशाला गए जहाँ उन्होंने अपने शिष्यगणो को ज्वाला जी महायज्ञ में आने का निमंत्रण भी दिया।

धर्मशाला के फ़ूड प्लाजा रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि पूरे विश्व मे हिन्दुओ की जनसंख्या का अनुपात लगातार घटता जा रहा है।यह बहुत ही सोचनीय बात है।इस कारण हिन्दुओ के अस्तित्व पर संकट आ चुका है। वर्तमान समय मे अपने धर्म, कुल वंश और अस्तित्व की रक्षा के लिये हिन्दुओ को ज्यादा बच्चे पैदा करने पड़ेंगे अन्यथा बहुत जल्दी हिन्दू समाज का समूल नाश हो जायेगा।

उन्होंने बताया कि वेद हमे बताता है कि एक पुत्र के होने से तो पुत्र का ना होना अच्छा है।ये हमारी गलती है कि हमने ना तो वेद पढ़े और ना ही अपना इतिहास पढा।इसी कारण विदेशी लुटरे जगह जगज हमे हमारी ही जन्मभूमि से खदेड़ने और बर्बाद करने में सफल हो सके।अब समय आ गया है कि हम अपने धर्म और इतिहास को सही तरह से समझ अपने धर्म और अस्तित्व सहित मानवता को बचाने के लिये संघर्ष करें।

इस अवसर पर यति सत्यदेवानंद ने माँ और महादेव के महायज्ञ को सम्पूर्ण हिमाचल के हर घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया।माँ बगलामुखी विजय और सद्बुद्धि की देवी है।उन्ही की कृपा से अब सनातन धर्म और हिन्दू समाज बच सकेगा।उनकी पूजा अर्चना से ही हम सबको सद्बुद्धि प्राप्त होगी।

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.