हरिद्वार। कांग्रेस को हरिद्वार में बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पारस कुमार जैन के पौत्र अभिषेक जैन कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अभिषेक जैन को भाजपा की सदस्यता दिलाई। अभिषेक जैन के पिता मनोज जैन भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे है और कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी रहे है। पारस कुमार जैन हरिद्वार में कांग्रेस का आधार स्तंभ हुआ करते थे। उनके पौत्र के भाजपा में जाने से कांग्रेस को चुनाव में बड़ा नुकसान हो सकता है।