खन्ना नगर गोलीकांड: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के फरार चल रहे गुर्गो की गिरफ़्तारी पर दस – दस हजार का इनाम घोषित 

नितिन शर्मा, हरिद्वार,13 अगस्त। खन्नानगर गोलीकांड मे अभी तक भी नामजद आरोपियों में से केवल 4 आरोपी ही पुलिस के हत्थे चढ़ पाए है। लगातार फरार चल रहे गोलीकांड के मुख्य आरोपी भाजपा नेता विष्णु अरोड़ा सहित 5 आरोपियों की गिरफ़्तारी पर इनाम घोषित कार दिया है। इनामी आरोपियों मे एक अधिवक्ता का बेटा भी शामिल है। पुलिस ने सभी पांचो आरोपियों पर दस दस हजार का इनाम घोषित किया है।

 

हरिद्वार जैसे शांत शहर मे पिछले हफ्ते जब दिनदहाड़े भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री की कॉलोनी खन्नानगर धायं धायं से गूंज उठी तो गोलियों की गूंज हरिद्वार से निकल कर देहरादून और दिल्ली तक सुनाई दी। खन्ना नगर मे पूर्व मंत्री के ख़ासमखास दो गुटों मे सरेआम फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा था। भाजयुमो नेता विष्णु अरोड़ा ने अपने 40 से अधिक गुंडों के साथ मदन कौशिक के ही दूसरे ख़ास दीपक टंडन के घर पर पर हमला कर दिया था। ये गुंडे लाठी डंडो और तमंचो से लैस थे। इन्होने वंहा आधे घंटे से अधिक तक जमकर तांडव मचाया और करीब 6 राउंड फायरिंग की जिसमे दीपक टंडन बाल बाल बच गए।

 

इस घटना मे मदन के अपने चेलों को बचाने की तमाम कोशिशों के बाद भी भाजयुमो नेता विष्णु अरोड़ा सहित 45 गुर्गो के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरुआत कर दी थी। कई जगजीत दबिश के बाद मुख्य आरोपी विष्णु अरोड़ा सहित 41 हमलावार अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। केवल 4 आरोपी ही पुलिस की पकड़ मे आ पाए है।

 

स्वतंत्र कुमार, एसपी सिटी हरिद्वार
स्वतंत्र कुमार, एसपी सिटी हरिद्वार

तमाम कोशिशो के बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर 41 मे से 5 मुख्य आरोपियों की गिरफ़्तारी पर पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है। एस पी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया की खन्नानगर गोलीकांड के मुख्य आरोपी विष्णु अरोड़ा, निवासी खन्ना नगर, नोनी पॉवेल, निवासी बाल्मीकि बस्ती कनखल, श्रेय शास्त्री निवासी रामघाट, हरिद्वार, कुन्नू पहाड़ी उर्फ़ कुल्लू ठाकुर, निवासी सब्जी मंडी रामघाट, हरिद्वार और लक्की भदौरिया निवासी निकट पेट्रोल पम्प, जगजीतपुर की गिरफ़्तारी पर दस- दस हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।

 

 

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.