तारापीठ का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न, तारा माता मानव कल्याण का मार्ग दिखाती है.

हरिद्वार,
कनखल पहाडी बाजार स्थित तारापीठ का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर चिकित्सा शिविर, योग शिविर, भजन संध्या, नृत्य नाटिका, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
तारापीठ की परमाध्यक्षा आनंद स्वरूपा स्वामी रत्नागिरी महाराज ने प्रतियोगियों को पुरस्कार बांटकर सम्मनित किया। मुख्य आयोजन कुमारी पूजा के अवसर पर कन्या पूजन किया गया। 103 साल पहले तारापीठ में स्वामी महानंद गिरी पिताजी महाराज को तारादेवी ने कन्या रूप में दर्शन दिए थे। तभी से हर साल तारापीठ के वार्षिकोत्सव में कुमारी पूजा का विशेष आयोजन किया जाता है।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी रत्नागिरी महाराज ने कहा कि कनखल स्थित तारापीठ में मां तारा अपने वैष्णवी रूप में विराजमान हैं, जो भक्तों का कल्याण करती है और तंत्र साधना की बजाय सात्विक साधना की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि तारा माता मानव कल्याण का मार्ग दिखाती है। स्वामी रत्नागिरी महाराज ने कहा कि मानव धर्म ही सबसे बडा धर्म है। इसलिए हमारी संस्था महानंद मिशन होम आॅफ सर्विस निशुल्क योग शिविर, चिकित्सा शिविर, शिक्षण शिविर का आयोजन कर मानव सेवा के लिए कार्य करती है। तारापीठ के परमाध्यक्ष रहे ब्रह्मलीन स्वामी महानंद गिरी महाराज, स्वामी भवानंद गिरी महाराज, स्वामी विमलेश्वर गिरी महाराज ने हमेशा मानव कल्याण के कार्यों को आगे बढाने के लिए मानव मात्र को प्रेरित किया है। उनके विचार हर युग में प्रासंगिक रहेंगे।


स्वामी सुसिद्धानंद महाराज ने कहा कि तारा देवी मां भगवती का वह स्वरूप है जो हमें जीवन में सकारात्मक दृष्टि प्रदान करता है। इस अवसर पर महानंद मिशन होम आॅफ सर्विस के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक सिन्हा, डाॅ. दिलीप कुमार, भारतीय थल सेना के बिग्रेडियर पी.के. सक्सेना, नौसेना के कमांडर दीपक तिवारी, डाॅ. मैत्रयी भौमिक, श्रीमती गौरी जोशी, श्रीमती प्रेमा त्रिपाठी, प्रद्युम्न अग्रवाल, सीमा भट्टाचार्य, राजेन्द्र त्रिपाठी, सुधीर पंत, संजीव, सरिता, सुधांशु आदि ने पूजन आरती में भाग लिया। आस्ट्रेलिया से आए कौशिक सिन्हा और पूनम सिन्हा ने विशेष कन्या पूजन किया। रीमा मलिक और गौरी गुप्ता ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर श्रोताओं से वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल अग्रवाल ने किया।

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.