भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए मदन कौशिक, महेंद्र भट्ट बनाये गए नये प्रदेश अध्यक्ष 

हरिद्वार,30 जुलाई। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह बद्रीनाथ विधानसभा सीट के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के आदेश आज थोड़ी देर पहले ही जारी किये गए।

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा आज सुबह उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया गया। महेंद्र भट्ट कि नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गयी है। प्रदेश अध्यक्ष पद पर महेंद्र भट्ट को नियुक्त किये जाने का प्रदेश के कई भाजपा नेताओं ने स्वागत किया है।

महेंद्र भट्ट को एक कुशल संगठनकर्ता माना जाता है। वह भाजपा मे कई सांगठनिक पदों पर रह चुके है और उनको प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने कि चर्चा विधानसभा चुनाव से पहले से चल रही थी। वह दो बार विधायक रह चुके है।

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.