ऋषिकेश
शक्ति नहर में कपडे धोने और नहाने गयी दो सगी बहने नहर ने बह गयी। घटना ऋषिकेश के चीला की है। दोनों बहनो का अभी तक कुछ अता -पता नहीं चल पाया है। पुलिस दोनों बहनो की गंग नहर में तलाश कर रही है।
लक्ष्मणझूला कोतवाली प्रभारी प्रदीप राणा के अनुसार चीला के प्रोजेक्ट कॉलोनी निवासी 19 साल की विवाहिता सुष्मिता और उसकी बहन 17 साल की सरस्वती अपने परिजनों के साथ चीला में शक्ति नहर में जीएमवीएन पुल के पास कपडे धोने और नहाने के लिए गयी थी। नहाते हुए दोनों का पैर फिसल गया और नहर के तेज बहाव में दोनों बहने लगी।नहर का बहाव इतना तेज था की देखते ही देखते दोनों बहने गंग नहर की लहरों में समा गयी। बताया जा रहा है की सुस्मिता की कुछ माह पहले ही शादी हुए थी। दोनों सगी बहनों के एक साथ गंगा नहर में बह जाने से उनके घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस दोनों की गंग नहर में तलाश कर रही है मगर देर शाम तक भी दोनों का कुछ पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने दोनों बहनो के शवों की तलाश के लिए उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग से मदद मांगी है। कल सुबह फिर से दोनों की तलाश में सर्च अभियान चलाया जायेगा।