मुख्यमंत्री धामी को चंपावत में चुनौती देंगी कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा ने भी इन्हें उतरा चुनाव मैदान में

देहरादून। चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री रही निर्मला गहतोड़ी को भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी ने भी चंपावत चुनाव में ललित मोहन भट्ट को अपना प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने आज निर्मला गहतोड़ी को कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित किया। कांग्रेस का कहना है कि चंपावत चुनाव को वह पूरी गंभीरता के साथ जीतने के लिए लड़ रही है। इसीलिए कांग्रेस की मजबूत प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतारा गया है। निर्मला गहतोड़ी का इलाके मेंकाफी असर माना जाता है।

 

उधर चंपावत में धामी को घेरने के लिए आम आदमी पार्टी भी खड़ा कर सकती है अपना प्रत्याशी। 

 

पिछले महीने ही सम्पन्न हुए विधानसभा के आम चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सीट जीतकर बहुमत प्राप्त किया था।  मगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। हारने के बावजूद भी भाजपा हाइ कमान ने उन्ही पंर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाया था। मुख्यमंत्री बने रहने के लिए धामी को 6 महीने के अंदर विधानसभा का सदस्य बनना जरूरी है। इसीलिए चंपावत सीट से भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने इस्तीफा दे दिया था। अब धामी चंपावत से एक बार फिर चुनाव मैदान में है।

 

भाजपा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि धामी चंपावत से भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, आप चाहे सब मिलकर लड़ ले उनकी जमानत भी नही बचेगी।

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.