फिर बन गयी धामी सरकार, धामी के साथ इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

देहरादून। उत्तराखंड में फिर से बन गयी है धामी सरकार। आज दोपहर परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। धामी के साथ 8 विधायको ने भी मंत्री पद की शपथ ली। 8 मंत्रियों में 5 पिछली सरकार में भी मंत्री थे जबकि निवर्तमान स्पीकर प्रेम चंद अग्रवाल को भी मंत्री बनाया गया है। इनके साथ 2 नए विधायको को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

विधानसभा चुनाव में हार कर भी हाइ कमान का भरोसा जीतने में कामयाब रहे पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर से राज्य की कमान संभाल ली है। आज परेड ग्राउंड में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। धामी  के साथ उनके मंत्रिमंडल में 8 विधायकों को भी आज मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

Uttarakhand ministers taking oath

निवर्तमान स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल को भी धामी सरकार में मंत्री बनाया गया है। पिछली सरकार में मंत्री रहे सतपाल महाराज, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, धनसिंह रावत और रेखा आर्य को भी धामी मंत्रिमंडल में बरकरार रखा गया है। इनके अलावा दो नए चेहरों के रूप में बागेश्वर के विधायक चन्दनराम दास और सितारगंज से विधायक पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे सौरभ बहुगुणा को भी मंत्री बनाया गया है।

सबसे पहले मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ली। इसके बाद वरिष्ठतम विधायक सतपाल महाराज ने शपथ ली। तीसरे नम्बर पंर शपथ लेने आये प्रेम चंद अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली। इसके बाद क्रमवार गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चन्दनराम दास और अंत मे सौरभ बहुगुणा ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह, नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, यूपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, आसाम के मुख्यमंत्री हेमन्त विस्वा सरना, गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित अन्य बीजेपी शासित राज्यो के मुख्यमन्तरि, पूर्व मुख्यमंत्री,  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, व भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद थे। बड़ी संख्या में साधु संत भी मुख्यमंत्री और नव निर्वाचित मंत्रियों को आशीर्वाद देने पंहुचे थे।

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.