धरती को बचाना है, तो पेड़ लगाओ, पर्यावरण संरक्षण के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने किया वृक्षारोपण

हरिद्वार,

धरा पर प्रकृति का संतुलन बनाये रखने के उद्देश्य से आज जिला भाजपा महिला मोर्चा एवं स्पर्श गंगा परिवार  ने सँयुक्त रूप से 40 वी पुलिस वाहिनी परिसर के पुलिस मॉर्डन पब्लिक  स्कूल में विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ो पौधों का रोपण किया ।

40 वी वाहिनी परिसर स्थित मॉर्डन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार की सुबह भाजपा महिला मोर्चा एवं स्पर्श गंगा परिवार के सदस्यों ने सयुंक्त रूप से विभिन्न प्रजातियों के 300 पौधों का रोपण कर  प्रकृति को बचाये रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान  ने कहा स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण को बचाना बेहद जरूरी है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता चमोली ने कहा  धरती पर जल और पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए ।

40 वी वाहिनी के  उप कमांडेंट  परमेंद्र सिंह डोभाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा पर्यावरण को बचाये रखने के लिए वायु प्रदूषण ,ध्वनि प्रदूषण पर भी रोकथाम के प्रयास करने चाहिए ।

इस अवसर पर   भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मंजू मनु रावत ,प्रधानाचार्य  मनोज भट्ट , शिविरपाल नरेंद्र भंडारी प्रतिसार निरीक्षक आदेश कुमार क्वाटर मास्टर  ह्रविस सिंह,अशोक मेहता   सहित अन्य लोगो ने कार्यक्रम  में महती भूमिका निभायी ।

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.