दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं मर्लिन मुनरो और ऐश्वर्या राय के साथ अब योग गुरु बाबा रामदेव भी आएंगे इस रूप में नजर

फ्रंट पेज ब्यूरो, लंदन

दुनिया की सबसे खूबसूरत हसीनाओं के बीच अब लंदन के मैडम तुषाद म्यूजियम में योग गुरु बाबा रामदेव भी नजर आएंगे। यंहा पर दुनिया की सबसे खूबसूरत मानी जाने वाली मर्लिन मुनरो और ऐश्वर्या राय सहित कई नामचीन हस्तियों के मोम के हूबहू पुतले बने हुए है। अब इसी विश्व प्रसिद्ध मैडम तुषाद म्यूजियम में योग गुरु बाबा राम देव का भी मोम का पुतला लगाया जाएगा।


स्वामी विवेकानंद के बाद बाबा रामदेव दूसरे ऐसे संत है जिनकी मोम की प्रतिकृति इस म्यूजियम में लगाई जाएगी। बाबा रामदेव का पुतला बनाने के लिए तुषाद म्यूजियम में 25 जून से ही काम शुरू हो जाएगा। बाबा इसके लिए उस दिन खुद म्यूजियम में ही मौजूद रहेंगे।
योग गुरु बाबा रामदेव इन दिनों लंदन में है, जंहा बाबा के योग के कई कार्यक्रम है। [highlight color=”red”]बाबा रामदेव के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने लंदन से फ्रंट पेज न्यूज़ को बताया[/highlight] की लंदन के ऐतिहासिक मैडम तुषाद म्यूजियम में योग गुरु स्वामी रामदेव की भी मोम की प्रतिकृति लगेगी। उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों तुषाद म्यूजियम बाबा की मोम की प्रतिकृति यानी पुतला बनाने के लिए संपर्क कर रहा था। मगर बाबा इसके लिए राजी नही थे। अब 21 जून को विश्व योग दिवस पर योग संबंन्धी 100 से ज्यादा विश्व रिकार्ड बनाने के बाद बाबा रामदेव ने उनके अनुरोध पर अपनी प्रतिकृति बनाने की सहमति प्रदान कर दी है।

उंन्होने बताया कि मैडम तुषाद म्यूजियम में विश्व के कोने कोने से आने वाले पर्यटकों को योग और योगी के बारे में जानने का मौका देने के लिए बाबा तैयार हुए है। मैडम तुषाद म्यूजियम में बाबा रामदेव की प्रतिकृति लगाने से योग विज्ञान और योग के बारे में दुनिया भर में ना केवल उत्सुकता बढ़ेगी बल्कि दुनिया भर में योग का प्रचार होगा। उनका कहना है कि योगा ना केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है बल्कि यह विश्व शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य का बेहतरीन जरिया है। तिजारावाला ने बताया कि बाबा जी 25 जून को पहले सुबह 8 बजे से 9 बजे तक पहले म्यूजियम का दौरा करेंगे। इसके बाद कि दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक बाबा वंहा रहेंगे । इस दौराम वंहा बाबा के पूरे शरीर और चेहरे का इम्प्रेशन लिया जाएगा। जिससे उनकी प्रतिकृति तैयार की जाएगी।

क्या है मैडम तुषाद म्यूजियम

मैडम तुसाद म्यूजियम दुनिया मे अपनी तरह का खास म्यूजियम है जो मोम की प्रतिकृतियों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यंहा दुनिया भर की नामचीन हस्तियों की मोम की प्रतिकृतियां लगाई गई है। इस म्यूजियम का निर्माण सन 1835 में तब के प्रसिद्ध मोम की शिल्पकार मैरी तुषाद ने किया था। इस म्यूजियम की आज दुनिया के कई देशों में शाखाएं खुली है। मगर सबसे खास लंदन का मुख्य म्यूजियम है जिसमे मोम की प्रतिकृति होना किसी के लिए भी बड़े गौरव और सम्मान की बात होती है।

किस किस को म्यूजियम में अपनी मोम की प्रतिकृति बनने का गौरव मिला है

मैडम तुषाद म्यूजियम में दुनिया भर के अलग अलग क्षेत्रो के उच्च शिखर पर पंहुचे व्यक्तियों की मोम की प्रतिकृति लगाई गई है। यंहा डेविड कैमरून और बराक ओबामा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिकृति स्थापित है तो 

हिंदुस्तान के सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, फिल्मी कलाकार शाहरुख खान, सलमान खान, रितिक रोशन, भारतीय फिल्मी हीरोइन ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी सहित दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला मानी जाने वाली मर्लिन मुनरो, नेल्सन मंडेला, विंस्टन चर्चिल, एडोल्फ हिटलर, अल्फ्रेड हिचकॉक, पॉप जॉन पॉल, डोला लॉरेंट, एंजेला जुली, गागा, बैनी हिल, ब्रूस ली, माइकल जैक्सन, चार्ली चैप्लिन, स्पाइडरमैन, दुनिया का मशहूर म्यूज़िकल ग्रुप बीटल्स, जैसी विश्व प्रसिद्ध हस्तियां मोम के पुतलों के रूप में यंहा देखी जा सकती है। इसके अलावा यंहा और भी अनेक लोगो की मोम की प्रतिकृतियां यह पर बनी हुई है। दुनिया भर से लंदन आने वाले लोग इस म्यूजियम में जरूर आते है। इस म्यूजियम में अभी तक केवल एक ही संत स्वामी विवेकानंद की मोम की प्रतिकृति है। उनके बाद बाबा रामदेव दूसरे भारतीय संत है जिनको तुषाद म्यूजियम में जगह मिल रही है।

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.