VIDEO: सुरकांडा देवी के दर्शन करके लौट रहे भाजपा विधायक की रोपवे लटकी अधर मे, 20 मिनट तक अटकी रही 80 लोगो की सांसे 

टिहरी, 10 जुलाई। टिहरी मे आज भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय उस वक्त बाल बाल बच गए ज़ब उनकी ट्रॉली बीच रास्ते मे फंस गयीं। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय अपने समर्थको के साथ सुरकंडा रोपवे में बीच रास्ते मे करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। 20 मिनट बाद रोपवे चलने के बाद वह नीचे पंहुचे तो सकी सांस मे सांस आयी।

 

देखे VIDEO 👇

टिहरी से भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय आज दोपहर बाद सुरकांडा देवी के मंदिर मे दर्शन के लिए गए थे। देवी के दर्शन करने के बाद ज़ब वह अपने समर्थको के साथ रोपवे से वापस लौट रहे थे। उनकी रोपवे अभी बीच रास्ते मे ही पंहुची थी की अचानक रोपवे रुक गयीं। उनकी ट्रॉली समेत सभी ट्रॉली रास्ते मे ही अटक गयीं। किशोर उपाध्याय करीब 20 मिनट तक ट्रॉली मे ही फंसे रहे। रोपवे मे करीब 80 श्रद्धालु मंदिर से वापस लौट रहे थे। सभी करीब 20 मिनट तक अधर मे लटके रहे।

किशोर उपाध्याय ने फ्रंट पेज से बात करते हुए बताया की ज़ब वह मंदिर से वापस लौट रहे थे तो उनकी ट्रॉली अचानक ही बीच रास्ते मे रूक गयीं। उन्होंने बताया तकनीकी ख़राबी की वज़ह से रोपवे रास्ते मे रूक गयीं थी। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा की अचानक रोपवे का रास्ते मे रुक जाना गंभीर बात है और ईस तरह की लापरवाही से लोगो की जिंदगी को खतरे मे नहीं डाला जा सकता है। उन्होंने कहा की वह ईस बारे मे पर्यटन सचिव से बात करेंगे।

टिहरी मे माता सुरकांडा देवी के मंदिर तक आने जाने के लिए जो रोपवे बनी हुए है उसकी ऊंचाई 525 मीटर है।

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.