अभी राहुल गांधी की पीएम पद के लिए कोई दावेदारी मंजूर नही, चुनाव बाद तय करेंगे पीएम कौन होगा!

हरिद्वार, 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुर्सी से हटाने के लिए एकजुट हो रहे विपक्षी दलों में प्रधानमंत्री पद को लेकर अभी से रार शुरू हो गई है। उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को साथ लेकर चुनाव लड़ने वाली सपा को पीएम पद के लिए राहुल गांधी की दावेदारी हजम नही हो रही है। इसलिए सपा ने कहा दिया है कि राहुल या कोई और अभी कोई नही, पीएम चुनाव के बाद ही तय करेंगे। लेकिन इशारो में वह पीएम पद के लिए अखिलेश की दावेदारी जता गए। उंन्होने कहा कि देश को ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए जो देश और जनता की समस्याओं का समाधान ईमानदारी से कर सके। उंन्होने इसी के साथ कह दिया कि अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में 5 साल स्वच्छ पारदर्शी और ईमानदारी के साथ सरकार चलाई है।
 

सपा इंदिरा की इमरजेंसी भूल गयी, अब देश को भी भुला देना चाहिए-

इंदिरा द्वारा 1975 में इमरजेंसी लगाए जाने के बाद देश मे जो हालात बने थे और जिस तरह से नागरिकों अधिकारों को खत्म कर दिया गया था, विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया था, प्रेस की आजादी का गला घोंट दिया गया था,आजादी के 28 साल बाद इंदिरा ने एक तरह से देश को फिर से गुलाम बना डाला था, और मुलायम सिंह जैसे तब के युवा नेताओ ने जुल्मों सितम सह कर 1977 में एक होकर जनता पार्टी बनाई, चुनाव लड़ा और इंदिरा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। 
 
इंदिरा गांधी के इमरजेंसी के खिलाफ हमेशा से झंडा बुलंद करने वाले समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे मुलायम सिंह को उनके बेटे द्वारा किनारे लगा दिए जाने के बाद अब सपा अब सत्ता के लिए इमरजेंसी को याद नही रखना चाहती है।  1975 में इमरजेंसी थोपने वाली कांग्रेस का आज उसे चुनावी वैतरणी पार करने के लिए साथ चाहिए। इसलिए अब सपा नेता राजेन्द्र चौधरी कह रहे है भूल जाओ अब इमरजेंसी की बाते, इस बीच  बहुत उतार चढ़ाव आ गए, 42 साल में राजनीतिक हालात बहुत बदल गए है। नई परिस्थितियां निर्मित और विकसित हो गई है, अब कांग्रेस नही भाजपा लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा बन चुकी है। इसलिए अब इमरजेंसी की बाते करने का कोई औचित्य नही है।
 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी चौधरी राजेन्द्र सिंह ने देश के वर्तमान हालात पर गंभीर चिंता जाहिर की है। उंन्होने कहा कि भाजपा के राज में देश अघोषित आपातकाल के दौर से गुजर रहा है और लोकतंत्र खतरे में है। उंन्होने कहा कि सभी विपक्षी दल देश को बचाने के लिए एक जुट है। उंन्होने कहा कि जिस तरह से 1977 में इंदिरा गांधी को सत्ता से बेदखल करने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट हो गया था, उसी तरह से अब मोदी को हटाने के लिए विपक्ष एक है।  राहुल गांधी द्वारा खुद को पीएम का उम्मीदवार बताई जाने के सवाल पर सपा के मुख्य रणनीतिकार चौधरी राजेन्द्र सिंह ने कहा कि ना राहुल ने कोई और, पीएम तय होगा चुनाव के बाद। उंन्होने कहा कि महागठबंधन में पीएम पद को लेकर कोई झगड़ा नही है और 1977 कि तरह ही 2019 में भी महागठबधंन  पीएम उम्मीदवार घोषित किये बिना चुनाव में उतरेगा। पीएम कौन बनेगा यह चुनाव बाद तय करेंगे। 
सपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी राजेंद्र चौधरी अपने एक दिवसीय दौरे पर आज हरिद्वार पहुंचे जंहा उनका सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राजेन्द्र चौधरी ने एक होटल में पार्टरकारो से बात करते हुए कहा कि देश इस वक्त घोर निराशा के दौर से गुजर रहा है। देश मे लोकतंत्र खतरे में है और अघोषित आपातकाल जैसे हालात बन गए है। भाजपा ने 2014 में जनता से झूठे वादे करके और जनता को गुमराह करके सत्ता हथिया ली मगर जनता से किया एक भी वादा पूरा नही किया। उंन्होने कहा कि भाजपा आरएसएस के एजेंडे के अनुसार काम कर देश मे नफरत फैला रही है। इसीलिए विपक्ष एकजुट होकर लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए मोदी को सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहा है। उंन्होने कहा कि भाजपा इस भ्रम में है कि वह भी 1971 में इंदिरा गांधी ने नारा दिया था कि मैं देश से गरीबी हटाना चाहती हूँ और विपक्ष मुझे हटाना चाहता है। इस नारे से देश के मतदाताओं को लुभा कर इंदिरा फिर से सत्ता में आ गयी थी। अब वही जुमला मोदी गा रहे है कि हम देश को मजबूत बनाना चाहते है और विपक्ष मोदी को हटाने की बात कर रहा है।उंन्होने कहा कि मोदी का यह जुमला अब नही चने वाला है । देश की जनता उनकी जनविरोधी नीतियों से अजीज आ चुकी है। उंन्होने कहा कि मोदी ने देश के साथ विश्वासघात किया है और देश की जनता 2019 के चुनाव में भाजपा से इस विश्वासघात का बदला जरूर लेगी। इसीलिए हम जनता की उम्मीदों के अनुरूप जनता को साथ लेकर देश के संविधान को और लोकतंत्र को बचाने में जुटे हुए है। 

 

 

ना नीति, ना नेता, ना कार्यक्रम और न ही संगठन, दावे स्थानीय निकाय से लोकसभा की पांचों सीट जीतने के–

 
उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और सपा के राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र चौधरी  उत्तराखंड में संगठन को मजबूत बनाने के लिए आज यंहा पंहुचे थे। भले ही सपा का उत्तराखंड में संगठन जमीनी स्तर पर नही है और ना ही उत्तराखंड में सपा के पास जनाधार वाला कोई नेता है, मगर चौधरी राजेन्द्र सिंह अपने गिने चुने और हवा हवाई स्थानीय नेताओं के भरोसे स्थानीय निकाय चुनाव में उतरने की बड़ी बड़ी बातें कह गए। यही नही ऐसे लचर संगठन और अनाम से पदाधिकारियों के भरोसे 2019 के चुनाव में लोकसभा की पांचों सीट जीतने का दावा भी कर गए। 
 राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि उत्तराखंड में सपा के संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। इसके लिए सपा की ग्राम पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तरीय इकाइयों के कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 31 अगस्त को उधमसिंहनगर में आयोजित इस सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आ रहे है। इस सम्मेलन में स्थानीय निकाय चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। 

 

उत्तराखंड सरकार पर भी कर गए वार-

 
चौधरी राजेन्द्र सिंह ने उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार पर भी जमकर प्रहार किए। उंन्होने कहा कि उत्तराखंड सरकार शराब माफियाओ से और खनन माफियाओं से घिरी हुई है। मुख्यमंत्री उत्तराखंड पर तीखा वार करते हुए कहा कि उनकी भाषा घमंड की भाषा है।उंन्होने कहा कि जिस तरह का व्यवहार उन्होंने एक शिक्षिका के साथ किया है वह ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री ने केवल एक शिक्षिका का नही बल्कि पूरे उत्तराखण्ड की मातृशक्ति को अपमानित किया है। उंन्होने कहा कि मनमानी की ट्रेनिंग मुख्यमंत्री को आरएसस से मिली है। जनता यदि नाराज भी हो तो कम से कम संविधान की शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री को एक महिला के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए।

 

मोदी की नमामि गंगे योजना को बताया फ्लॉप –

 
 राजेन्द्र चौधरी ने मोदी के नमामि गंगे पर भी सवाल खड़े किए। उंन्होने केंद्र पर कटाक्ष करते हुए कहा की भाजपा के रहते गंगा कभी स्वच्छ नहीं हो सकती। भाजपा ने गंगा के साथ धोखा किया है। 

गंगा को लेकर बोलते हुए राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा के रहते गंगा की दशा में कोई सुधार नहीं हो सकता है। गंगा  साफ होने के बजाय और मैली हो गई है। गंगा में खनन जारी है संत अनशन पर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गंगा और जनता दोनों के साथ धोखा किया है और यह एक पाप है जो भाजपा ने गंगा के साथ किया।

 
राजेन्द्र चौधरी का हरिद्वार पंहुचाने पर सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव चंद्रशेखर यादव, समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दुर्गेश प्रताप सिंह, सपा प्रदेश सचिव मशकूर कुरैशी,  प्रदेश सचिव राजेन्द्र पाराशर, सोनल प्रिंस, सपा युवजन सभा प्रदेश सचिव आशीष यादव, प्रदेश प्रवक्ता काजी चाँद, सपा जिलाध्यक्ष दीना नाथ यादव, महानगर अध्यक्ष लव दत्ता सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। 
 
Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.