हरिद्वार
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता, उत्तराखण्ड में संस्कृत भारती के फाउंडर सदस्य डॉ प्रेमचंद शास्त्री को उत्तराखंड संस्कृत अकादमी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शास्त्री ने आज संस्कृत अकादमी पंहुचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संस्कृत के विद्वान डॉ प्रेम चंद शास्त्री को आज दोपहर उत्तराखंड संस्कृत अकादमी का उपाध्यक्ष नियुक्त किय था। डॉ शास्त्री दो दशक से अधिक समय से संस्कृत भारती से जुड़े रहे हैं। ,डॉ शास्त्री की अकादमी उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति से तमाम अटकलों पर विराम लग गया है।,यह पद काफी लंबे अंतराल से रिक्त चल रहा था,और इस पद के लिए कई संस्कृत विद्वानों के नाम चर्चाओं में थे।