काँवड यात्रा 2022: आस्था, श्रद्धा और विश्वास की अनूठी काँवड यात्रा शुरू, 4 करोड़ कांवडियों के आने का अनुमान, चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

संजय आर्य, हरिद्वार। गुरुवार 14 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है और इसी के एक पखवाङे तक चलने वाली श्रद्धा और आस्था की सबसे बड़ी काँवड यात्रा भी शुरू हो गयीं है। भोले शिव के प्रति अटूट आस्था श्रद्धा और विश्वास की यह दुनिया में अनूठी यात्रा मानी जाती है। शिव भक्त कांवङिये सैकङों किलोमीटर की पैदल यात्रा कर हरिद्वार से गंगा जल लेकर जायेंगे और अपने इलाकों के शिवालयों में शिव त्रयोदशी के दिन शिव का जलाभिषेक करेंगें। कोरोना काल के की वजह से इस बार 2 साल बाद काँवड यात्रा शुरू होने से एस बार 4 करोड़ से अधिक काँवडियों के आने का अनुमान है जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा कर रहा है।

 

श्रद्धा और आस्था की सबसे अनूठी यात्रा गुरुवार से शुरू हो गयी है। इसी के साथ सावन का महीना भी शुरू हो गया है। ज्योतिषचार्य प्रतीक मिश्रपुरी के अनुसार गुरू द्रोणाचार्य ने सबसे पहले हरिद्वार से कांवङ में गंगा जलकर भरकर पैदल यात्रा कर मेरठ के पास पुरा महादेव मंदिर मे भगवान शिव का जलाभिषेक किया था। मिश्रपुरी का कहना है की इसके अलावा कांवङ को श्रवण कुमार की कथा के साथ भी जोङा जाता है जिसने अपने अंधे मां बाप को कांवङ में बैठाकर तीर्थ यात्रा कराई थी। उनके कहना है की शिव को जल अति प्रिय होता है इसलिए शिव भक्त हरिद्वार से गंगा जल ले जाकर अपने शिवालयों मे शिव का जलाभिषेक करते है। काँवड यात्रा 26 जुलाई तक चलेगी और इस दिन शिव त्रयोदशी शिव भक्त शिव का जलाभिषेक कर अपनी यात्रा पूर्ण करेंगे।

 

शिव भक्त काँवडियों का मानना है की भगवान शिव हमारी हर मनोकामना को पूरा करते है। मेरठ के कैली गावं निवासी केशव त्यागी पहली बार हरिद्वार से काँवड लेने आये है.। एम बी ए पास केशव को अच्छी नौकरी की तलाश है इसलिए वह अपनी मन्नत के साथ काँवड लेकर जाकर रहे है। इसी तरह हरियाणा से आये मनोज और रवि भी अपनी मनोकामना पूरी होने की उम्मीद के साथ गंगा जल लेने आये है।

 

कोरोना काल की वजह से पिछले 2 सालो से काँवड यात्रा नहीं हो पाई थी। इसीलिए इस साल काँवड यात्रा मे प्रशासन 4 करोड़ के करीब शिव भक्तो के हरिद्वार आने का अनुमान लगा रहा है। इतनी बड़ी संख्या मे काँवडियों के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन इंतजामों मे जुटा हुआ है। गढ़वाल रेंज के डीआईजी वी मुरुगेशन का कहना है की मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 32 जोन, और 120 सेक्टर मे बाँट कर व्यवस्थाएं की जा रही है। क्षेत्र मे दस हजार पुलिस कर्मियों, केंद्रीय अर्ध सैनिक बालो की 5 कंपनियों, बम व डॉग स्कवायड सहित आतंक निरोधक दस्ता जल पुलिस को भी तैनात किया जा रहा है। उनका कहना है की काँवडियों की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गयीं है। काँवड़िये हरिद्वार आने से पहले https://policecitizenportal.uk.gov.in/Kavad पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाये। उन्होंने बताया की हालांकि रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं है यह स्वेच्छीक है। पुलिस ने सुरक्षा ड्यूटी मे लगे पुलिस कर्मियों से काँवडियों से साथ विनम्र और संयमित व्यवहार की हिदायत दी गयीं है। काँवड यात्रा मार्ग मे मांस मदिरा की दुकानों पर रोक रहेगी।

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.