धामी पर भाजपा हाईकमान ने जताया भरोसा, एक बार फिर से धामी को सौंपी राज्य की कमान 

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एक बार फिर से पुष्कर सिंह धामी को चुना गया है। भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में आज उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सांसद मीनाक्षी लेखी मौजूद थे। बैठक आज शाम करीब सवा पांच बजे शुरू हुए और बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधानमंडल दल ने अपना नेता चुना। खटीमा से चुनाव हारने के बाद भी भाजपा हाइ कमान ने पुष्कर सिंह धामी पर ही भरोसा जताया है। पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री के रूप में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करेंगे

संभवतः धामी मुख्यमंत्री पद की शपथ अपने नवगठित मंत्रिमंडल के साथ 23 मार्च को परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य कार्यक्रम में लेंगे।

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.