उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी का हरिद्वार दौरा, गंगा किनारे किया उत्तर प्रदेश पयर्टक आवास गृह का शिलान्यास

उत्त्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच होटल अलकनंदा का लेकर चल रहा विवाद ख़त्म हो गया।होटल  अलकनंदा अब उत्तराखंड का हो गया है जबकि  उत्तर प्रदेश अब उत्तरखंड में भी अपने होटल बनाएगा। उत्तर प्रदेश के पहले होटल की आधारशिला आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हरिद्वार में रखी। हरिद्वार में अभी तक उत्तरप्रदेश के स्वामित्व वाले पुराने होटल अलकनंदा के बराबर में ही 100 कमरों वाला अति आधुनिक होटल बनाया जा रहा है। इस होटल को उत्तरप्रदेश पयर्टक आवास गृह का नाम दिया गया है। इसका संचालन उत्तर प्रदेश पयर्टन विभाग करेगा।  उत्तर प्रदेश बदरीनाथ धाम में भी इसी  तरह एक होटल का निर्माण करेगा।
हरिद्वार में उत्तर प्रदेश पयर्टक गृह के शिलान्यास कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड  के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
आज हरिद्वार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त रुप से उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास गृह  का आज गंगा के तट पर वैदिक विधि विधान से शिलान्यास किया। उत्तर प्रदेश यह पयर्टक आवास गृह दोनों राज्यों के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे के तहत बना रहा है। उत्तराखंड पृथक बनाने के बाद से ही पयर्टक आवास गृह होटल अलकनंदा पर अपना दावा जताता रहा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की की योगी सरकार बनाने के बाद से ही परिसंपत्तियों के बंटवारे पर तेजी से काम शुरू हुआ। पिछले दिनों ही दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच होटल अलकनंदा के बराबर में उत्तरप्रदेश को जमीन देने पर सहमति बनी थी जिस पर उत्तर प्रदेश अपना अलग होटल बना सके। इसी सहमति के आधार पर पुराने होटल अलकनन्दा का मालिकाना हक उत्तराखंड को दे दिया गया था।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर की पौड़ी पर गंगा पूजा करते हुए

यह भी पढ़े : 500 करोड़ की संपत्ति पर नजर- शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और भाजपा विधायक यतीश्वरानंद आमने सामने,जमकर हुआ हंगामा

इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की परिसंपत्तियों का बंटवारा 2 महीने में कर लिया जाएगा और उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश सरकार को मिलकर दोनों राज्यों में पर्यटन के क्षेत्र में नए-नए पर्यटक स्थलों को चिन्हित कर उनके विकास के लिए कार्य करना होगा। उत्तराखंड के हरिद्वार में बनने वाले उत्तर प्रदेश के पर्यटक आवास गृह का निर्माण उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की मिली जुली संस्कृति के आधार पर किया जाएगा। 41 करोड़ की लागत से उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग हरिद्वार के रोड़ी बेल वाला में 100 कमरों का भागीरथी पर्यटक आवास गृह बना रहा है। जिसका निर्माण डेढ़ साल में पूरा कर लिया जाएगा।
 योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास समारोह से पहले हर की पौड़ी पर गंगा पूजन और गंगा आरती की। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ में भी उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास गृह बनाया जाएगा ।साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने ऐलान किया की उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित होटल अलकनंदा उत्तराखंड को दे दिया गया है। योगी ने 2019 में इलाहाबाद में लगने वाले अर्ध कुंभ मेले के लिए उत्तराखंड के सभी साधु संतो और श्रद्धालु जनता को आमंत्रित किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परिसंपत्तियों के बंटवारे के लिए योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया ।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता जोशी बहुगुणा उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पूर्व मुख्यमंत्री सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक योग गुरु स्वामी रामदेव समेत सभी संत महात्मा उपस्थित थे।योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि  उत्तर प्रदेश  और  उत्तराखंड  छोटे बड़े भाई हैं  दोनों के बीच  आज  सद्भाव और मैत्री की  शुरुआत हुई है।
Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.