चलती कार मे 6 साल की मासूम और उसकी माँ के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों को पुलिस अभी तक नहीं कर सकी गिरफ्तार 

नितिन शर्मा

रूड़की। रुड़की में चलती कार में 6 साल की मासूम के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पुलिस के मुताबिक 6 साल की मासूम के साथ दरिंदो ने उसकी माँ के साथ भी दुष्कर्म किया था। पुलिस ने इस मामले मे एक नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

चलती कार मे 6 साल की मासूम और उसकी माँ के साथ सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना शिक्षा नगरी रूड़की की है। रूड़की मे 6 साल की मासूम के साथ कुछ युवको ने चलती कर मे अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस के अनुसार एक महिला पिछले कई सालो से अपने पति से अलग होकर पिरान कलियर में रह रही है। महिला का पति मुजफ्फरनगर में रहता है।

 

कांवड़ पटरी पर मां-बेटी को फेंक कर फरार

शुक्रवार की देर रात एक महिला अपनी छह साल की मासूम के साथ कलियर से रुड़की जा रही थी। कलियर में उसे सोनू नाम का एक युवक मिला। सोनू ने बताया कि वह रुड़की जा रहा है और महिला को रुड़की छोडने की बात कहते हुए सोनू ने उसे कार में बैठा लिया। कार में सोनू के कुछ साथी भी मौजूद थे। कार सवार युवकों ने चलती कार में महिला और उसकी छह साल की मासूम के साथ गैंगरेप किया। जिसपर महिला ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने महिला को धमकी देकर चुप करा दिया। जहां आरोपियों के सामने उसकी एक नहीं चली, मनमानी करने के बाद आरोपी कांवड़ पटरी पर मां-बेटी को फेंक कर फरार हो गए।

 

बच्ची सिविल अस्पताल में भर्ती

वहीं बीती रात करीब एक बजे महिला अपनी बेटी को लेकर सिविल लाइन कोतवाली पहुंची जहां पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद चलती कार में मां-बेटी से गैंगरेप की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में बच्ची को रूड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला और बच्ची का भी मेडिकल कराया गया है जिसमे दुष्कर्म की पुष्टि हुइ है।

 

आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी

एसएसपी हरिद्वार योगेंद्र सिंह के अनुसार घटना में शामिल आरोपी तीन से चार लोग बताए जा रहे हैं एक आरोपी को चिन्हित कर लिया गया है। चिन्हित आरोपी को पुलिस तलाश कर रही है। एसएसपी हरिद्वार ने बताया कि महिला पहले से ही एक आरोपी को जानती थी जिसका नाम महिला ने सोनू बताया है जो पीरान कलियर क्षेत्र के रहने वाला है। एसएसपी हरिद्वार ने बताया की आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए चार टीम बनाई गयीं है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

 

 

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.