चंपावत विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी बनाये गए धामी

नई दिल्ली। उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने आज उनके नाम का एलान किया। चंपावत में उपचुनाव 31 मई को होना है।

 

विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा से चुनाव लड़े थे मगर वह कांग्रेस प्रत्याशी से चुनाव हार गए थे। चुनाव हारने के बाद भी पार्टी ने उन्हें ही दोबारा मुख्यमंत्री मनोनीत किया था। मुख्यमंत्री मनोनीत होने के बाद उन्हें 6 माह में विधानसभा का सदस्य बनने जरूरी है। इसके लिए चंपावत के भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने धामी के लिए विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था जिससे चंपावत सीट रिक्त हो गई थी। चुनाव आयोग ने दो दिन पहले ही चंपावत उपचुनाव की घोषणा की थी।

 

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.