बनबसा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपना चुनावी रोड़ शो किया। धामी चंपावत उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी है और 31 मई को उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।
धामी मुख्यमंत्री रहते हुए भी विधानसभा के आम चुनाव में खटीमा विधानसभा की अपनी सीट से चुनाव हार गए थे। जबकि भाजपा ने राज्य में 47 सीट जीत कर भारी बहुमत से फिर से सरकार बनाई थी। भाजपा को भारी बहुमत से फिर से सत्ता में लाने पर चुनाव में हारने के बाद भी हाई कमान ने धामी पर भरोसा जताते हुए उन्हें ही मुख्यमंत्री पद पर मनोनीत किया था। मुख्यमंत्री बने रहने के लिए 6 महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना जरूरी था। धामी के चुनाव लड़ने के लिए कई सीट पर हाई कमान ने मंथन किया और इसके बाद चम्पावत से चुनाव में जीते भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री के लिए विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। इसी सीट से धामी भाजपा प्रत्याशी बनाये गए। चम्पावत उपचुनाव के लिए 31 मई को वोट डाले जाएंगे।
आज धामी ने चुनावी क्षेत्र बनबसा, टनकपुर आदि क्षेत्रों में किया रोड शो। रोड शो में भारी जन सैलाब उमडा। रोड शो में चम्पावत से इस्तीफा देने वाले कैलाश गहतोड़ी, विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता सहित अनेक विधायक, भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्र में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया।