अवैध खनन रोकने के प्रशासन के दावे हवा हवाई, नही रुक रहा अवैध खनन, छापे में आई हकीकत सामने, सात स्टोन क्रेशर्स सीज

हरिद्वार,
तमाम सरकारी दावों के बाद भी अवैध खनन रुक नही रहा है। हरिद्वार में भोगपुर, बिशनपुर, श्यामपुर, लक्सर, क्षेत्रो में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। आज देर शाम हरिद्वार एसडीएम मनीष कुमार और उप निदेशक खनन दिनेश कुमार ने भोगपुर क्षेत्र में अचानक छापा मारा तो इस इलाके में चल रहे स्टोन क्रेशरों पर भारी  मात्रा में अवैध खनन की सामग्री पकड़ी गई। 7 स्टोन क्रेशरों पर अवैध रूप से जमा की गई खनन सामग्री पकड़ीपक जिसके बाद सभी सातों क्रेशरों को सीज कर दिया गया है।
एसडीएम श्री मनीष सिंह ने आज सांय भोगपुर तथा बिशनपुर में सात स्टोन क्रेशर में अवैध खनन की शिकायत पर छापामार कार्यवाही की।  प्रशासन की छापेमारी से अवैध खनन करने वालो में हड़कंप मच गया। टीम ने सबसे मा गंगा स्टोन क्रशर पर छापा मारा। क्रेशर पर भारी मात्रा में खनन सामग्री पाई जाने पर अधिकारियों ने खनन सामग्री की खरीद संबंन्धी कागजात मांगे मगर क्रेशर कागजात उपलब्ध नही करा पाया। इसके बाद टीम ने महालक्ष्मी स्टोन क्रेशर, दुर्गा स्टोन क्रेशर, एस जे स्टोन क्रेशर, गौमुख स्टोन क्रेशर, और साईं सॉ स्टोन क्रेशर पर छापा मारा। इन सब क्रेशरों पर भारी मात्रा में अवैध खनन सामग्री पाई गई।
उप निदेशक खनन दिनेश कुमार ने बताया कि काफी समय से अवैध खनन की शिकायतें आ रही थी। छापे में एक वहां पकड़े जाते थे मगर इसके बाद भी अवैध खनन नही रुक रहा था। इस बार अवैध रूप से खनन सामग्री खरीदने वालों पर छापा मारा गया तो अवैध खनन की असल हकीकत सामने आई । उंन्होने बताया कि अवैध खनन दरअसल स्टोन क्रेशर्स ही करवा रहे है। उंन्होने बताया कि आज जिन स्टोन क्रेशर्स पर छापा मारा गया वही क्रेशर्स रात के वक्त जेसीबी से अवैध खनन करवा रहे थे। इन सब क्रेशर्स पर भारी मात्रा में खनन सामग्री पाई गई जिसके खरीद के कोई कागजात वह नही दिखा पाए। सभी क्रेशर पर पड़ी खनन सामग्री की पैमाइश करवा कर मूल्यांकन करवाया जा रहा है।
 सभी सातों क्रेशरों पर अवैध खनन सामग्री पकड़े जाने पर सभी को सीज कर दिया गया है। साथ ही सभी आरोपी क्रशर संचालकों को चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में अवैध खनन खरीदारी करते पाए गए तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
छापामार टीम में नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह, कानूनगो सुरेश पाल शामिल थे।
Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.