कांग्रेस को एक और झटका- कांग्रेस नेता ने कई व्यापारियों के साथ भाजपा मे की घर वापसी

हरिद्वार। आज कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संजीव चौधरी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद जी के प्रेरणा और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धानी की जनकल्याण की नितियो से प्रभावित हो कर अपने साथियों सहित भाजपा ज्वाईन की भाजपा ज़िला अध्यक्ष जयपाल चौहान ने चौधरी का स्वागत करते हुए पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद,विधायक आदेश चौहान व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने संजीव चौधरी को बधाई दी।

 

कांग्रेस की मानसिकता हिंदू विरोधी, बाल जीवन से ही हिंदूवादी संगठनों का रहा कार्यकर्ता

ज़्वाइन करने के बाद संजीव चौधरी ने कहा की कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति व हिन्दू और देश विरोधी मानसिकता के चलते आज कांग्रेस को अलविदा कह दिया चौधरी ने कहा की मै बाल जीवन से ही एबीवीपी, बजरंग दल, विहिप व भाजपा का कार्यकर्ता रहा हूँ और धर्म और देश के लिए संघर्ष किया है।

 

धामी की ज़नकल्याण नितियो से बहुत प्रभावित

चौधरी ने कहा की श्री पुष्कर सिंह धामी जब भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे तब मै उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता रहा था मै धामी जी के कार्य करने और मुख्यमंत्री बनने के बाद से उनकी ज़नकल्याण की नितियो से बहुत प्रभावित हूँ।  साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद जी की प्रेरणा से आज फिर से अपने परिवार में शामिल हो गया हुआ आज प्रदेश विकास के रास्ते जितनी गति से आगे बढ़ रहा है जल्दी ही देश का पहले स्थान का प्रदेश हमारा प्रदेश होने वाला है

चौधरी ने कहा आज कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल मिलकर जिस प्रकार से हिन्दू विरोधियों का समर्थन करते है वो आज देश और हिन्दू समाज के लिए ख़तरा बना हुआ है आज देश को मोदी जी और धामी जी जैसे देश भक्त नेताओ की ज़रूरत है।

आज हिन्दू समाज एक हो कर मोदी जी के साथ खड़ा हो गया है और भारत आज निरन्तर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और पुरी दुनिया आज भारत की ताक़त पहचान चुकी है मोदी जी के नेतृत्व में आज देश अपनी अलग पहचान बना चुका है चौधरी ने कहा की अब देश सुरक्षित हाथो मे है

 

भाजपा ज़िला अध्यक्ष जयपाल चौहान ने कहा कि संजीव चौधरी पार्टी के पुराने सिपाही रहे है आज पूरा देश भाजपा के साथ जुड़ रहा है क्योंकि भाजपा व मोदी जी की नितियो से देश आगे बढ़ रहा है और आज भारत पुरी दुनिया के सामने एक मिसाल बन गया है आज सभी को पीछे छोड़ भारत विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और पुरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है साथ जी प्रदेश सरकार भी उत्तराखंड को आज बहुत तेज़ी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ा रही है

 

उनके साथ पुष्पेंद्र गुप्ता,मिथलेश वर्मा,दीपक काला,सुरेश मखीजा,अनिल तेश्वर,सुनील काँगड़ा आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.