Big Breking- अब लारेंस विश्नोई के नाम से मिली यति नरसिहानंद को जान से मारने की धमकी

Big Breking- Yeti Narsihanand receives death threats in the name of Laurence Vishnoi

गाजियाबाद। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिहानंद गिरी ने कहा की उन्हें गेंगेस्टर लारेंस विश्नोई के नाम से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया की आज कई अलग अलग नम्बरो से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी और उनका नामोनिशान मिटा देने की बात भी कही गयी। महामंडलेश्वर यति नरसिहानंद गिरी ने धमकी मिलने के बाद गाजियाबाद के मसूरी थानाध्यक्ष को तहरीर दी है।

 

दुबई से कुछ दिन पहले जान से मरने की दी गयीं थी धमकी

यति नरसिहानंद को अभी कुछ दिन पहले भी हेट स्पीच मामले मे दुबई से जान से मरने की धमकी दी गयीं थी। यति का कहना था की दुबई से उन्हें दाऊद गैंग ने धमकी दी है।अबकी बार यति नरसिहानंद को धमकी हाल ही मे पंजाब के बड़े सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद चर्चा मे आये पंजाब के गेंगेस्टर लारेंस विश्नोई ने दी है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले मे कोर्ट के अनुमति के बाद पंजाब पुलिस ने पेशी पर आये हुए लारेंस विश्नोई को कोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल लारेंस विश्नोई पंजाब पुलिस की हिरासत मे है।

 

लारेंस का नाम लेकर किसी मुल्ला ने दी धमकी….?

यति नरसिहानंद गिरी ने कहा की उन्हें लारेंस विश्नोई का नाम लेकर धमकी दी गयीं है। उन्होंने लारेंस का नाम आने पर शक जताते हुए कहा की उन्हें नहीं लगता की धमकी लारेंस ने दी है। ऐसा लग रहा है की लारेंस का नाम लेकर किसी मुल्ला ने उन्हें यह धमकी है।

 

समर्थकों में रोष

यति नरसिहानंद को धमकी मिलाने से उनके समर्थकों में बहुत रोष है। अखिल भारतीय यौद्धेय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री प्रधान मनोज त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज ने देश और धर्म की सेवा के लिये हमेशा हथियार उठाये हैं। एक समय था जब त्यागी समाज के युवकों ने अपने सम्मान के लिये हथियार उठाये हैं परंतु कुछ समय से त्यागी समाज के युवा हथियार छोड़ कर राष्ट्र निर्माण के कार्य मे जुट गए थे परंतु यदि महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी  को इस तरह से कुछ होता है तो हम दोबारा हथियार उठाएंगे और लारेंस बिश्नोई को अपने पैदा होने का दुख होगा।

 

देखे यति नरसिंहानंद द्वारा जवाब में जारी किया गया वीडियो 👇

 

यति नरसिंहानंद गिरी ने वीडियो जारी करके कहा कि वो मौत को स्वीकार करके ही इस लड़ाई में आये हैं। वो मौत से नहीं डरते और किसी भी कीमत पर अपना कार्य नहीं छोडने वाले हैं। वीडियो में उन्होंने देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से उनकी सुरक्षा व्यवस्था ठीक करने का आग्रह किया।

 

 

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.