व्यापारियों का हित संरक्षण भाजपा ही कर सकती है- ज्वालापुर विधानसभा प्रत्याशी सुरेश राठौर

बहादराबाद। भारतीय जनता पार्टी के ज्वालापुर विधानसभा प्रत्याशी रविदासाचार्य सुरेश राठौर ने बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर मजरी के बाजार में डोर टू डोर व्यापारियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठौर ने व्यापारियों से कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण आज देश का व्यापार आगे बढ़ रहा है।

 

प्रधानमंत्री द्वारा व्यापारियों के हित विभिन सुविधा दी गई है। भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों के हितों के लिए सदैव काम करती रही है, और आगे भी करती रहेगी। रविदासाचार्य ने कहा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पिछले छह माह में अनेक विकास कार्य हुए। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक सड़क को शासन द्वारा पुनर्निर्माण के आदेश हो चुके है। जो जल्दी ही बनकर तैयार हो जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि उन्हें समाज के हर वर्ग का सहयोग मिल रहा है। सबका साथ-सबका विकास सबका विश्वास की धारणा को लेकर भाजपा आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने जनता से अपील की व्यापारी वर्ग, जनता भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से ज्वालापुर विधानसभा को जिताए, और उत्तराखंड में फिर एक बार पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बनेगी। जो विकास के नए आयाम बनाएगी।

 

इस दौरान उनके साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय चौहान, नीरज प्रजापति, मनोज यादव, कल्याण सिंह, नसीम अहमद, नौशाद, मुमताज, नीरज चौहान, अशोक चौहान, रामपाल चौहान, अशोक चांदना, राजीव गुप्ता, जनेश्वर चौहान, डॉ.विनोद कुमार, महेंद्र सैनी, बालेश सैनी, आदि उपस्थित थे।

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.