मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर दक्षेश्वर महादेव मंदिर मे रुद्राभिषेक कर चढ़ाया 51 किलो का लड्डू, पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप मे मनाया जा रहा है – संजय गुप्ता

नितिन शर्मा, हरिद्वार 16 सितम्बर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर आज दक्षेश्वर महादेव मंदिर कनखल में लक्सर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मुख्यमंत्री के बाल सखा और भाजपा के तेजतर्रार नेता संजय गुप्ता ने रुद्राभिषेक किया और भगवान शंकर को 51 किलो का बूंदी का लड्डू चढ़ाया। इस अवसर पर संजय गुप्ता के साथ नगर पालिका हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता कमल जोरा तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता बड़ी तादाद में मौजूद थे।

 

पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दक्षेश्वर महादेव का दूध, दही, तिल, चावल, जौ, बेलपत्री, फूल मालाओं और नैवेद्य से अभिषेक किया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु स्वस्थ और वैभवशाली जीवन की कामना की। दक्षेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक के बाद संजय गुप्ता ने अपने बाल सखा पुष्कर सिंह धामी के लिए संतो से आशीर्वाद ग्रहण करने के लिए श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा की छावनी में संत समागम में भाग लिया और संतों को लड्डू का नैवेद्य वितरित किया। इस अवसर पर साधु-संतों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए उज्जवल भविष्य स्वस्थ जीवन दीर्घायु जीवन का उन्हें आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मोत्सव के दिन आज पूरे उत्तराखंड का जनमानस मुख्यमंत्री के स्वस्थ जीवन दीर्घायु जीवन की कामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक गंभीर और संवेदनशील राजनेता है जिनके नेतृत्व में उत्तराखंड में भाजपा फिर से सरकार में आई और यह ऐतिहासिक क्षण है जब पिछले सभी राजनीतिक मिथक को तोड़कर भाजपा ने लगातार दूसरी बार प्रदेश में सरकार बनाई और ऐतिहासिक विजय हासिल की।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में भ्रष्टाचार दूर करने और राज्य को नशा मुक्त बनाने का जो बीड़ा उठाया है उससे युवा वर्ग बेहद उत्साहित है। संजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को रोजगार प्रदेश बना दिया है और बड़ी तादाद में सरकारी नौकरियों में युवाओं की भर्ती की जा रही है उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को उत्तराखंड की जनता संकल्प दिवस के रूप में मना रही है और प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास पुरुष पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चौमुखी विकास हो रहा है।

 

 

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.