oppo कंपनी ने एक बार फिर अपने भारतीय कर्मचारियों के साथ की शर्मनाक हरकत

एक ओर तो चीन की अग्रणी मोबाइल फ़ोन कंपनी ओप्पो दो दिन बाद 26 मार्च को भारत मे अपना नया नवीनतम तकनीकों से लैस स्मार्टफोन ओप्पो f7 को लांच कर रही है, वंही ओप्पो के लिए उत्तराखंड से बुरी खबर आ रही है।ओप्पो के गढ़वाल क्षेत्र के  कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी उन्हें महीनों से बकाया उनका वेतन नही दे रही है ओर न ही वेतन बढ़ाया जा रहा है। यही नही उन पर जबरन इस्तीफा देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कर्मचारियों ने आज हरिद्वार  में प्रदर्शन भी किया और चेतावनी दी कि वो मांगे नही माने जाने तक कंपनी का एक भी प्रोडक्ट नही बिकने देने।
कम्पनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हमने आज कर्मचारियों ने कार्य करना बंद कर दिया है और हम दफ्तर आएंगे लेकिन सामान नहीं बिकने देंगे।हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक स्थित कंपनी के कार्यालय पर इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर हंगामा काटा
वही मैनेजमेंट से जुड़े लोगों ने कर्मचारियों से समय मांगा हैं।उनका कहना है की यदि साथ साथ ये लोग कहे कि ये सब हमारी डिमांड है और इनको पूरा करो तो ये नहीं हो सकता।हम अपने ऊपर अधिकारियों तक कर्मचारियों की बात को पहुँचा रहे है कुछ डिमांड पर बातचीत चल भी रही है लेकिन तत्काल कोई डिसीजन हो ये हम आश्वासन नहीं दे सकते।
कर्मचारियों के आंदोलनरत होने को ओप्पो के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अगर नए फ़ोन f 7 के लांच से पहले कंपनी ओर कर्मचारियों के बीच कोई समझौता नही होता है तो उत्तराखंड में उसके  लांच होने वाले नए फ़ोन की बिक्री पर बड़ा असर पड़ सकता है
Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.