कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने राहुल गांधी आ रहे रहें कल हरिद्वार, जानिए क्या रहेगा उनका कार्यक्रम

हरिद्वार। कांग्रेस के चुनावी अभियान को गति देने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी कल हरिद्वार आ रहे है। राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओ के पक्ष में चुनावी प्रचार करेंगे। कल दोपहर दो बजे हरिद्वार के नेहरू युवा केन्द्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कोरोना गाइड लाइन को देखते हुए राहुल गांधी के कार्यक्रम में एक हजार कार्यकर्ता ही भाग ले सकेंगे। इस कार्यक्रम का वर्चुअली प्रसारण भी किया जाएगा जिसके माध्यम से प्रदेश भर में राहुल गांधी को लोग सुन सकेंगे।

इसके बाद राहुल गांधी शाम को हर की पौड़ी भी जाएंगे जंहा वह गंगा आरती में भाग लेंगे। राहुल गांधी मां गंगा जी से कांग्रेस की जीत की प्रार्थना करेंगे। राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.