संजय गुप्ता को जन्मदिन की पूर्व संध्या में मिली राजनीतिक संजीवनी

हरिद्वार 19 अगस्त।  भाजपा के युवा तुर्क नेता और लक्सर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संजय गुप्ता के लिए आज शुक्रवार का दिन कई सौगात लेकर आया। अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र से सटे हुए लंढोरा विधानसभा क्षेत्र में ग्लास फैक्ट्री में आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और संजय गुप्ता के बीच यादगार आत्मीयता के क्षण उस वक्त नजर आए जब कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से संजय गुप्ता का शॉल उड़ाकर अभिनंदन किया गया और मुख्यमंत्री इस अभिनंदन के साक्षी बने और उन्होंने संजय गुप्ता का बड़ी आत्मीयता के साथ अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बधाई दी।

दोनों मंच पर एक दूसरे को हाथ जोड़े हुए बेहद खुश नजर आए। संजय गुप्ता की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बेहद नजदीकी है और संजय गुप्ता का मुख्यमंत्री धामी बहुत सम्मान करते हैं जो मंच में दोनों के बीच नजर आया धामी और गुप्ता एक दूसरे के संकट के साथी हैं।

 

 

 

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.