सेवा दिवस के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय गुप्ता ने मनाया अपना जन्मदिन, कुष्ठ रोगियों के बच्चों और अंध विद्यालय के छात्रों को वितरित किए फल

नितिन शर्मा, हरिद्वार, 20 अगस्त।  भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने आज अपना जन्मदिन दिव्य प्रेम सेवा मिशन चंडी घाट परिसर में कुष्ठ रोगियों के बच्चों और स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय भूपतवाला के बच्चों के साथ *सेवा दिवस* के रूप में मनाया। उन्होंने इस मौके पर छात्र छात्राओं को फल वितरित किए इस अवसर पर संजय गुप्ता ने कहा कि जन्म दिन केवल खुशियाँ मानाने और उल्लास का मौका नहीं है बल्कि जनसेवा का संकल्प लेने का दिन है। अपने इस संकल्प के साथ भाजपा नेता पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने आज अपना जन्मदिन कुष्ठ रोगियों के बच्चों और अंध विद्यालय के छात्रों के साथ ‘सेवा दिवस’ के रूप मे मनाया। उन्होंने आज कुष्ठ रोगोंयों के बच्चों और अंध विद्यालय के छात्रों को फल वितरीत किये।

 

शिवलिंग का जलाभिषेक कर लिया जनसेवा का संकल्प

 

संजय गुप्ता दिव्य प्रेम सेवा मिशन पंहुचे जहां आश्रम के सह संयोजक संजय चतुर्वेदी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने दिव्य प्रेम सेवा भगवान शिव का जलाभिषेक किया और इसके बाद कुष्ठ रोगियों के बच्चों को फल वितरित किये। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया।

इसके बाद संजय गुप्ता भूपतवाला में स्थित अजरधाम अंध विद्यालय गए। अजरधाम अंध विद्यालय पंहुचने पर आश्रम के स्वामी विचित्रांनंद और स्वामी स्वमयानंद ने संजय गुप्ता को उनके जन्मदिन पर आशीर्वाद दिया। आश्रम के अंध विद्यालय के छात्रों को उन्होंने फल वितरित किये। इस मौके पर संजय गुप्ता ने कहा की मेरे लिए जन्मदिवस उत्सव उल्लास का अवसर नहीं है बल्कि जन्मदिवस जनसेवा का संकल्प लेने का दिन है। इसी लिए मैंने अपना जन्मदिन जनसेवा दिवस के रूप मे मनाया है। उन्होंने कहा की हरिद्वार संतो की नगरी है और सनातन धर्म का झंडा हमेशा बुलंद रहना चाहिए।

इससे पहले कनखल में वैश्य कुमार सभा के अध्यक्ष मनीष गुप्ता और महामंत्री गगन गुप्ता के साथ बड़ी संख्या मे वैश्य समाज के लोगो ने संजय गुप्ता को उनके जन्मदिन पर केक काटकर उन्हें शुभकामनायें दी।

 

गणमान्य लोग रहे मौजूद

वरिष्ठ भाजपा नेता तथा अखिल भारतीय वैश्य समाज के महामंत्री डॉ विशाल गर्ग ने संजय गुप्ता को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व से वैश्य समाज में और अधिक मजबूती आएगी जन्मदिन के मौके पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता को शुभकामनाए देने वालों में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कमल जोरा पूर्व मेयर मनोज गर्ग, रचित गुप्ता, समीर गुप्ता, कनखल व्यापार मंडल के वरिष्ठ नेता भगवत शरण अग्रवाल, आशीष पंवार, सचिन शर्मा, कपिल गुप्ता, संजय अग्रवाल मिंन्नू, नवीन अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, आशीष बंसल, राजीव भगत, महेश गुप्ता, तन्मय गुप्ता, विकास बंसल, मनीष चौहान, हिमांशु राजपूत, प्रेम शंकर पिंकी, विशाल भारद्वाज, विवेक कौशिक आदि शामिल रहे।

 

इस अवसर पर संजय गुप्ता को धार्मिक जगत की विभूति गिरीश चंद्र कौल ‘गुरु जी’ ने आशीर्वाद दिया।

 

 

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.