उत्तराखंड में बढ़ते लव जेहाद और मुस्लिम आक्रमकता पर किसने जताई चिंता और क्या है इससे निपटने की योजना- पढ़िए

हिन्दू जागरण मंच ने उत्तराखंड में बढ़ते लव जेहाद, के अलावा बढ़ती मुस्लिम आक्रमकता पर गंभीर चिंता जाहिर की है। आज हरिद्वार में हिन्दू जागरण मंच की प्रांतीय बैठक में लव जेहाद, लैंड जेहाद, धर्मांतरण और मुस्लिम आक्रमकता पर जन जागरण के माध्यम से प्रभावी रोक लगाने की कार्ययोजना तैयार की गई।

आज हिंदू जागरण मंच उत्तराखंड की प्रांत कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार में आयोजित की गई। बैठक का समापन दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष जी के द्वारा किया गया। जबकि कार्यसमिति का उद्घाटन हिंदू जागरण मंच के क्षेत्र संगठन मंत्री हितेश बंसल एवं प्रदेश अध्यक्ष किशन सिंह बोरा ने किया। कार्यसमिति में प्रांत के सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यसमिति में उत्तराखंड की समस्याओं पर गहन चिंतन किया गया तथा राज्य में बढ़ते हुए लव जिहाद, लैंड जिहाद, मुस्लिम आक्रमकता पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में इसके समाधान के लिए बड़ी विस्तृत योजना पर कार्य करते हुए प्रदेश में लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण आदि पर प्रभावी रोक के लिए जन जागरण रैली करने की योजना बनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कोर कमेटी की सलाह पर रुड़की जिले की सभी इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए निखिल वर्मा को रुड़की जिले का संयोजक नियुक्त किया गया और कोर कमेटी में चर्चा कर निम्न दायित्व की घोषणा की गई। संजय चौहान प्रदेश मंत्री मनीष चौहान युवा वाहिनी प्रदेश महामंत्री हिंद प्रताप सह प्रांत संपर्क प्रमुख सुभाष सैनी भूमि संरक्षण का प्रांत प्रमुख जोध सिंह को जिला अध्यक्ष हरिद्वार चंद्र प्रकाश जोशी हरिद्वार महानगर अध्यक्ष रूद्र मन को महानगर महामंत्री का दायित्व प्रदान किया गया। कार्य समिति में प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण सिंह बोरा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश आनंद, प्रदेश संपर्क प्रमुख संजय, प्रदेश उपाध्यक्ष नाथीराम सैनी, प्रदेश प्रमुख स्वावलंबन आयाम विजेंद्र चौधरी, प्रांत संपर्क प्रमुख संदीप, प्रांत वीरांगना वाहिनी प्रमुख रेनू उपाध्याय, के साथ प्रांत के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.