मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत के लिए भाजपा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक

हरिद्वार

उत्तराखंड के चंपावत उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहते है। 31 मई को चंपावत में उपचुनाव होना है ओर 3 जून को उपचुनाव के परिणाम आएंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से चुनावी मैदान मे है। मुख्यमंत्री या फिर उनकी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मठ मंदिरों जाकर पूजापाठ रुद्राभिषेक कर जीत की कामना कर रहे हैं। वही आज धर्मनगरी हरिद्वार में भगवान शिव की ससुराल कनखल में दक्षेश्वर महादेव मंदिर में पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओ के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत के लिए भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया और भगवान शिव से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत के लिए मनोकामना की।

लक्सर क्षेत्र से पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि माननीय मोदी जी विश्व के नेता हैं। पूरे हिंदुस्तान को माननीय मोदी जी की जरूरत है। इसी प्रकार के उत्तराखंड में माननीय पुष्कर सिंह धामी जी की जरूरत है। उनके चेहरे पर चुनाव लड़ा गया था। और 47 सीटों के साथ माननीय मोदी जी के संगठन के और सब के आशीर्वाद से पूर्ण बहुमत की सरकार बनी उत्तराखंड में भाजपा की बनी थी। संगठन ने पूर्ण आशीर्वाद उनको दिया और 47 सीटें आने के बाद उन्हें उन्हें पुनः मुख्यमंत्री बनाया गया सबसे पहले तो मैं अपने संगठन को बहुत दिल से आभार व्यक्त करता हूं दूसरा जो अब उपचुनाव चंपावत से लड़ रहे हैं। उसमें उनकी बहुत बड़ी जीत हो जिसके लिए आज हमने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रुद्राभिषेक किया है। भगवान शिव से प्रार्थना की है। चंपावत की जनता बहुत समझदार है। वहां मुख्यमंत्री का चुनाव विपक्ष के साथ हो रहा है। वह विधायक का चुनाव लड़ रहे है। केवल ओर माननीय पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री का चुनाव लड़ रहे हैं। वहां का स्वर्णिम विकास होगा उन्होंने पहले ही बता दिया था। वहां की जनता का अपार प्यार ओर आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। और एक बड़ी जीत होगी इसके मद्देनजर हमने आज भगवान से प्रार्थना की है और रुद्राभिषेक किया है। दक्ष प्रजापति मंदिर यहां जो भी सच्चे मन से आता है उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती हैं।

रुद्राभिषेक में पूर्व विधायक संजय गुप्ता के साथ समाजसेवी गिरीश कौल, हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री मनीष चौहान, अंकित, विकेक कौशिक, भगवत शरण अग्रवाल, हिमांशु राजपूत, प्रेम शंकर पिंकी,विहिप के मयंक चौहान, सचिन शर्मा, विकास प्रधान, नितिन, सचिन गौतम, धीरज खन्ना आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.