भारत नेपाल का संयुक्त सैन्य अभ्यास “सूर्य किरण-13” आज सम्पन्न

पिछले 12 दिनों से चल रहा भारत नेपाल का संयुक्त सैन्य अभ्यास ” सूर्य किरण-13  “आज सम्पन्न हो गया। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 30 मई से शुरू हुआ था जिसमे युद्धाभ्यास के दौरान आपदा राहत और बचाव का संयुक्त प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा एक आतंकवाद विरोधी अभियान का भी मौके ड्रिल आयोजित किया गया। संयुक्त  युद्धाभ्यास जवानों की आपदा प्रबंधन कौशलता को बढ़ाना था।

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की जन संपर्क अधिकारी गार्गी मलिक ने बताया कि भारत और नेपाल के बीच 30 मई से 12 दिवसीय संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास सूर्य किरण 13 शुरू किया गया था। संयुक्त युद्धाभ्यास के अंतिम 72 घंटो के अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियों ने एक नकली गावं पर आधारित एक आतंकवाद विरोधी आपरेशन को अंजाम दिया जिसमें नाकेबंदी एवं खोज सहित आपरेशन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया। इस सैन्य प्रशिक्षण के दौरान भारतीय सेना की और से उत्तर भारत एरिया के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल नीरज वर्मा, ब्रिगेडियर अजय कुमार विज, एवं ब्रिगेडियर रंजन मालिक पर्यवेक्षक प्रतिनिधि के रूप में जबकि नेपाल सेना की और से मिड वेस्टर्न डिवीजन के कमांडर मेजर जनरल राजेन्द्र कार्की, तथा दो ब्रिगेडियर स्तर के सैन्य अधिकारी मौजूद थे।
     इस युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियों के सैनिकों ने अन्य मैत्रीपूर्ण गतिविधियों में भी भाग लिया। जिसमे फुटबॉल, बास्केटबॉल एवं वॉलीवाल जैसी खेल प्रतियोगिताओं सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल है।

भारतीय सेना को भरोसा है कि यह सफल युद्धाभ्यास ना केवल दोनों देशों की सेनाओं के लिए युद्ध कौशल को बढ़ाने में कारगर सिद्ध होगा बल्कि दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को भी और अधिक प्रगाढ़ बनाने में सहायक होगा।

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.