राम मंदिर आंदोलन के अगुआ रहे स्वामी वामदेव की प्रतिमा का मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में किया अनावरण

रिजवान अहमद, हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज स्वामी वामदेव जी की प्रतिमा का अनावरण किया। स्वामी वामदेव जी की प्रतिमा हरिद्वार में गंगा किनारे आस्था पथ पर स्थापित की गई है। साधु संतों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री धामी ने वामदेव जी की प्रतिमा का आवरण करते हुए कहा कि स्वामी वामदेव ने अपना जीवन राम मंदिर के लिए समर्पित कर दिया। समारोह में यूपी के भाजपा सांसद साक्षी महाराज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यक्रम बजी मौजूद थे। 

पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मूर्ति अनावरण समारोह में बोलते हुए मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी वामदेव के राम मंदिर आंदोलन में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए कहा कि राम मंदिर के लिए उनके संघर्ष,त्याग और समर्पण को भुलाया नही जा सकता है। आस्था पथ पर स्थापित उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को लिए प्रेरणा प्रदान करेगी।

महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और  जो भी दोषी होंगे उनको कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.