साधु संतों ने भी किया मतदान, भारत के सशक्त लोकतंत्र, देश के विकास के लिए अच्छे व्यक्तियों को चुने मतदाता

हरिद्वार। आज साधु संतों ने भी बड़ी संख्या में मतदान किया। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक महंत हरिगिरि, अध्यक्ष महंत प्रेमगिरि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में साधु संत आनंदमयी स्कूल में बने मतदान केंद्र में पंहुचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महंत हरिगिरि ने भी सभी से घरों से बाहर आकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और हम सब के मत से हमारा देश और लोकतंत्र मजबूत होता है।

Swami Avdheshanand Giri after casting their vote in haridwar
Swami Avdheshanand Giri after casting their vote in haridwar

कनखल में आर्य इंटर कॉलेज में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि देश की मजबूती के लिए, अच्छी जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए अच्छे लोगो का चयन करें। उन्होंने कहा कि मैंने भी अपने संवैधानिक अधिकारों का और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

Akhada Parishad Chief Mahant Ravindrapuri after casting their vote in haridwar
Akhada Parishad Chief Mahant Ravindrapuri after casting their vote in haridwar

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविन्द्रपुरी ने भी सरस्वती विद्या मंदिर के मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद को मजबूत करने के लिए मजबूत प्रत्याशियों के चयन जरूरी है।

 

Seami Rameshwar Bhramchari after casting their vote in Haridwar
Seami Rameshwar Bhramchari after casting their vote in Haridwar

महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वर ब्रह्मचारी ने भी आर्य इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.