काँवड यात्रा से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जल अभिषेक

हरिद्वार। काँवड यात्रा की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार के कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जल अभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने काँवड यात्रा के सकुशल संपन्न होने की भी भगवान् शिव से कामना की।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ अखाडा परिषद के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी , परमार्थ निकेतन के संस्थापक स्वामी चिदानंद सरस्वती, विधायक आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता व साधु संत मौजूद रहे।

Front Page Bureau

Front Page Bureau

This function has been disabled for Front Page Newz.