Uttarakhand

दिल्ली में भाजपा की बंपर जीत की खुशी में संजय गुप्ता ने गरीबों में बांटे कंबल

भाजपा के वरिष्ठ नेता व लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दिल्ली में भाजपा की बंपर जीत की खुशी में गरीब महिलाओं को कंबल वितरित किए। उन्होंने 1000 से अधिक कंबलों का वितरण किया। संजय गुप्ता अभी तक सर्दी के मौसम में 5000 से अधिक कंबलों का वितरण कर चुके हैं। कंबल वितरण के दौरान संजय गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीबों के उत्थान के विजन के चलते उन्होंने कंबलों का वितरण किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का परिणाम है। मोदी की गारंटी, गारंटी पूरा होने की गारंटी है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से देश में सनातन का परचम फहरा रहा है उसको देखते हुए पूरे भारतवर्ष में भगवा पताका फहराएगी। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में गरीबों को सर्दी से बचने के लिए कंबलों का वितरण किया गया है। कहा कि यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि गरीबों में वितरण के लिए एक ट्रक कंबल मांगे गए हैं, जिनका वितरण गरीबों में किया जाएगा। उन्होंने कई गांव में कंबल वितरण किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button