Breaking NewsNATIONAL

अभिनेता मनोज कुमार ने दुनिया को किया अलविदा, 87 वर्ष की उम्र में निधन

भारतीय फिल्मों के अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता विशेष रूप से अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और जिन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता है।

एबटाबाद में हुआ था जन्म
अभिनेता मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई, 1937 को अविभाजित भारत के एबटाबाद में हुआ था, जो वर्तमान में पाकिस्तान में स्थित है। उनका असल नाम हरिकिशन गिरी गोस्वामी था। जब मनोज 10 वर्ष के थे, तब उन्हें विभाजन के समय अपने परिवार के साथ दिल्ली में शरण लेनी पड़ीं। उनका परिवार ​विजय नगर, किंग्सवे कैंप में शरणार्थी था। मनोज कुमार ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त ली। इसके बाद ही उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर बनाने का मन बना लिया था।

देशभक्त नायक के रूप में थी छवि
अभिनेता मनोज कुमार की छवि एक देशभक्त नायक के रूप में वर्ष 1965 में रिलीज हुई फिल्म ‘भगत सिंह’ से बनीं। यह फिल्म शहीद भगत सिंह की शहादत पर आधारित थी। फिल्म ‘उपकार’ के बनने के पीछे का एक किस्सा ये है कि उस समय के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने मनोज कुमार को ‘जय जवान जय किसान’ नारे पर फिल्म बनाने को कहा। उनकी बात मानते हुए मनोज कुमार ने ‘उपकार’ फिल्म बनाईं। इसमें उन्होंने एक सैनिक और किसान दोनों की भूमिका निभाई थीं।

कई यादगार फिल्में दी
फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ (1970) भी देशभक्ति से प्रेरित एक फिल्म थी। वर्ष 1972 में उन्होंने फिल्म ‘बेईमान’ में अहम रोल निभाया, जिसके लिए उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ एक्टर’ का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। वर्ष 1981 में मनोज ने फिल्म ‘क्रांति’ का निर्देशन किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट साबित हुईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button