Uttarakhand

चाय वाले के बैंक अकाउंट में करोड़ों का लेनदेन. पुलिस की जांच पड़ताल जारी।।

चाय वाले के एकाउंट में करोड़ों का लेनदेन

  • तीन महीने पहले खुलवाया था अकाउंट, साइबर क्रिमिनल ने किया खेल

आगरा। चाय का खोखा चलाने वाले व्यक्ति के खाते में तीन महीने में करोड़ों का लेनदेन हो गया। चाय वाले को इसकी भनक तक नहीं लगी। खाते में इतने बडे. लेनदेन होने पर बैंक मैनेजर को मामला संदिग्ध लगा। वो युवक के पास पहुंचा। तब उसे खाते में करोड़ों के लेनदेन की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर साइबर

क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है। ट्रांसयमुना कॉलोनी काव्य कुंज निवासी लोकेश कुमार ने केस दर्ज कराया। आरोप लगाया कि एक साल पहले वह भारत-पे कंपनी में नौकरी करते थे। इस बीच आवास विकास सेक्टर-15 निवासी सुरेंद्र पाल सिंह से उनकी मुलाकात हुई थी। नौकरी छोड़कर उन्होंने चाय का खोखा रख लिया। अगस्त 2024 में सुरेंद्र पाल खोखे पर आया। उससे काम धंधे की जानकारी ली। इसके बाद अच्छी कमाई के लिए स्वीगी और जोमैटो से जुड़ने को कहा। ऑनलाइन का जमाना है। ऑनलाइन काम के लिए जीएसटी या एमएसएमई प्रमाणपत्र जरूरी है। कुछ दिन बाद सुरेंद्र अपने एक दोस्त सैफ अली

के साथ आया। सुरेंद्र ने कहा कि मैंने स्वीगी वालों से बात कर ली है। खाता खुलवाने के नाम पर उनकी आईडी पर सिमकार्ड लिया। बाद में केनरा बैंक में खाता खुलवा दिया। पासबुक और सिमकार्ड अपने पास रख लिया। बोला कि अभी और प्रमाणपत्र बनवाने में काम पड़ेगा। 3 मार्च को बैंक मैनेजर उनके पास आए। उन्होंने बताया कि खाते में तीन महीने के अंदर करोड़ों का लेन-देन हो गया है। छानबीन करने पर पता चला कि कमला नगर निवासी अभिषेक अग्रवाल के साथ भी लोन दिलाने के नाम पर खाता खुलवाया था। उनके खाते में भी लेन-देन किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button